फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   yamraj himself came on the road to request people follow the lockdown in Saharanpur

कोरोना से बचाव के लिए सहारनपुर की सड़क पर पुलिस के साथ उतरे यमराज 

Mon, 27 Apr 2020 03:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 27 Apr 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
yamraj himself came on the road to request people follow the lockdown in Saharanpur
सड़कों पर उतर आए यमराज - फोटो : amar ujala

कोरोना वायरस महामारी के चलते लाॅकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सहारनपुर पुलिस ने नई मुहिम शुरू की है। इसके लिए खुद पुलिसकर्मी कोरोना हेलमेट पहनकर सड़कों पर बेवजह निकल रहे लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। सोमवार को खुद यमराज भी पुलिस के साथ लोगों को लाॅकडाउन के उल्लंघन और कोरोना वायरस के प्रति सचेत करने के लिए जिले की सड़कों पर उतर आए।

विज्ञापन


पुलिस प्रशासन के लाख समझाने और सख्ती करने के बावजूद लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं और कोरोना महामारी को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। ऐसे में पुलिस ने अब लोगों को समझाने का अनोखा तरीका अपनाया।
विज्ञापन


सोमवार को सहारनपुर जिले के छुटमलपुर थानाक्षेत्र में  कुछ पुलिसकर्मी अपनी पीआरवी के साथ कोराना हेलमेट पहनकर सड़कों पर उतरे जहां उनके साथ यमराज भी नजर आए। यमराज ने पुलिस के साथ सड़कों पर घूमकर लोगों से घर के अंदर रहने की अपील की और चेतावनी दी कि जो लोग लाॅकडाउन का उल्लंघन करेंगे यमराज उन्हें अपने साथ ले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बता दें कि लाॅकडाउन के पालन को लेकर पुलिस हरसंभव जतन कर रही है लेकिन लोग समझने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में लोगों को समझाने के लिए खुद यमराज के साथ पुलिस पैदल घूमकर लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।


पुलिस ने यमराज को साथ लेकर लोगों से घरों में रहने की अपील की। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल शर्मा व थाना प्रभारी मनोज चौधरी ने भी सड़कों पर कोरोना हेलमेट पहनकर गश्त की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed