जेल में बंद प्रेमी के खातिर रेसलर शालू ने रची थी खौफनाक साजिश, खुलासा...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल में बंद प्रेमी के खातिर रेसलर शालू ने ऐसी पटकथा रची, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। एसएसपी ने खुलासा किया। पढ़िए पूरी खबर...
मेरठ जिले के लालकुर्ती में दो महिला खिलाड़ियों पर तेजाब फेंकने की घटना का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। एसएसपी के अनुसार रेसलर शालू ने गैंगरेप के केस में जेल में बंद अपने प्रेमी को छुड़वाने के लिए तेजाब कांड की पटकथा रची थी। जिसमें दूसरी खिलाड़ी गरिमा भी साथ थी। दोनों खिलाड़ियों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस आरोपी महिला सोनी को जेल से रिहा कराएगी।
एसएसपी मंजिल सैनी और एएसपी कैंट सतपाल सिंह ने शनिवार को प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। एसएसपी ने बताया कि रेसलर शालू और बाक्सिंग खिलाड़ी गरिमा ने दावा किया था कि 28 फरवरी की तड़के 5:30 बजे जब वे प्रैक्टिस के लिए बेगमपुल से स्टेडियम जा रही थीं तो बाइक सवार दो युवकों और एक युवती ने उन पर तेजाब से हमला किया था। कमर पर तेजाब गिरने से शालू करीब 20 प्रतिशत तक झुलसी थी, जबकि गरिमा का एक हाथ झुलसा था। शालू के परिजनों ने इस मुकदमे में सोनी व उसके जीजा विजय निवासी बड़ा गांव परीक्षितगढ़ समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिसमें सोनी को जेल भेज दिया गया था।
पढ़ें : खिलाड़ियों पर दिनदहाड़े तेजाब से किया हमला, पुलिस अफसरों में मचा हड़कंप
खुद तेजाब पर लेटी शालू
एसएसपी के अनुसार इसकी जांच एएसपी कैंट सतपाल सिंह को सौंपी गई थी। जांच में मामला कुछ ओर ही निकला। बताया गया कि यह घटना खुद शालू ने अपनी सहेली गरिमा संग मिलकर की। लालकुर्ती पैठ बाजार में एक दुकान के सामने फर्श पर शालू ने हल्की क्वालिटी का तेजाब डाला था और तेजाब पर कमर के बल लेट गई थी। थोड़ा सा तेजाब गरिमा के हाथ पर भी लगा दिया था।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/