फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Acid throws on female players, admitted to hospital

खिलाड़ियों पर दिनदहाड़े तेजाब से किया हमला, पुलिस अफसरों में मचा हड़कंप

Thu, 01 Mar 2018 02:14 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 01 Mar 2018 02:14 PM IST
विज्ञापन
Acid throws on female players, admitted to hospital
फाइल फोटो

मेरठ में लालकुर्ती पैठ बाजार में बुधवार तड़के एक बहुत ही डरावनी वारदात हो गई। दो महिला खिलाड़ियों पर तेजाब से हमला बोल दिया। एक खिलाड़ी गंभीर रुप से घायल हो गई, जबकि दूसरी खिलाड़ी के हाथ तेजाब से झुलस गए। हमलावरों में एक महिला थी, जिससे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला का जीजा और उसका दोस्त भी शामिल थे, जिसकी तलाश में दबिशें जारी है। प्राथमिक जांच में हमले के पीछे कुश्ती खिलाड़ी और महिला में जेल में अपने अपने बंदी से मुलाकात के दौरान विवाद होना बताया गया।

विज्ञापन


दौराला थानाक्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी शालू पुत्री सुधीर रेस्लर और उसकी सहेली गरिमा पुत्री हवा सिंह निवासी परतापुर फलाईओवर बाक्सिंग खिलाड़ी है। दोनों खिलाड़ी रोजाना कैलाश प्रकाश स्टेडियम में प्रॉक्टिस करने जाती है। बुधवार सुबह 5:30 बजे दोनों खिलाड़ी बेगमपुल पर मिली और वहां से पैदल रोजाना की तरह स्टेडियम जा रही थी। लालकुर्ती पैठ बाजार में बाइक सवार सवार दो युवक और एक महिला ने रेस्लर शालू पर तेजाब फेंक दिया। जोकि शालू की कमर पर गिरा। उसे 20 फीसदी झुलसना बताया गया। तेजाब के छींटे गरिमा के हाथ पर गिरे, जिसमें वह भी झुलस गई। दोनों खिलाड़ी चिल्लाई, लेकिन सुबह का वक्त होने के चलते वहां कोई नहीं आया। गरिमा ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। यूपी100 की गाड़ी वहां पहुंची, जिसने दोनों खिलाड़ियों को दयानंद नर्सिंग होम में भर्ती कराया।

विज्ञापन

लखनऊ तक हड़कंप, दौड़ी पुलिस 

Acid throws on female players, admitted to hospital
फाइल फोटो

लालकुर्ती पैठ में स्टेट चैंपियन दो खिलाड़ियों पर तेजाब हमला की सूचना वायरलेस सेट पर चली तो पुलिस में हड़कंप मच गया। एएसपी समेत कई थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और फिर अस्पताल जाकर दोनों खिलाड़ियों से वारदात की जानकारी ली। मामला लखनऊ तक गूंज गया। डीजीपी समेत कई अधिकारी तेजाब हमले की पल पल की जानकारी लेने में जुटे। 

सोनी ने फेंका तेजाब 
दयानंद नर्सिंग होम में भर्ती शालू ने बताया कि तेजाब फेंकने वालों में एक महिला सोनी थी। जोकि बाइक पर पीछे बैठी थी। सोनी इंचौली के मसूरी गांव की निवासी है। जिसका भाई सचिन जेल में बंद है। इतना सुनते ही क्राइम ब्रांच की टीम ने मसूरी में दबिश देकर सोनी को गिरफ्तार कर लिया। सोनी के साथ उसका जीजा विजय निवासी बड़ा गांव परीक्षितगढ़ व उसका दोस्त था। 

जेल में हुआ था झगड़ा
तेजाब से झुलसी शालू का कहना कि उसके पिता सुधीर चौधरी हत्या के मामले में 2016 से जेल में बंद थे। वहीं पर आरोपी महिला सोनी का भाई सचिन भी दुष्कर्म के मामले में बंद है। मुलाकात के दौरान जेल में शालू और सोनी की कहासुनी छह महीने पहले हुई थी। तभी सोनी ने धमकी दी कि वह उसको ऐसा सबक सिखाएगी कि वो जिंदगी भर याद रखेगी। उसके बाद भी उसे धमकी मिली। लेकिन ये बात पुलिस के गले नहीं उतर रही। पुलिस अभी जांच करने में जुटी है। 

एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने कहा कि मामला बेहद गंभीर है। मुख्य आरोपी सोनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फरार दोनों आरोपियों की तलाश में दबिशें जारी है। दोनों महिला खिलाड़ी नर्सिंग होम में भर्ती है। आरोपी महिला अभी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed