चोरी का मामला: पहलवान दिव्या काकरान और मकान मालकिन के बीच थाने में समझौता, तोड़फोड़ का भी लगा था आरोप
चोरी का मामला : अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिव्या काकरान व उनके पति और मकान मालकिन के बीच थाने में समझौता हो गया है। जानिए आखिर मामला क्या था।
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिव्या काकरान एवं उनके पति सचिन और मकान मालकिन बबीता गुप्ता के बीच थाने में समझौता हो गया। बबीता गुप्ता की ओर से मकान से सामान चोरी और तोड़फोड़ का आरोप लगाया गया था। पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बाद यह विवाद अब समाप्त हो गया है।
मुजफ्फरनगर की रहने वाली दिव्या काकरान ने मेरठ में नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में बबीता गुप्ता से किराए पर फ्लैट लिया था। बबीता गुप्ता ने शुक्रवार को नौचंदी थाने में तहरीर देकर बताया था कि प्रॉपर्टी डीलर ने यह डील कराई थी। 10 अप्रैल 2023 को 15 हजार रुपये महीना किराए पर फ्लैट दिया था। किराएदारों ने 15 जून 2023 को अचानक घर खाली कर दिया और चाबी प्रॉपर्टी डीलर हर्षित को सौंप दी थी। बाद में यहां काफी सामान नहीं मिला। उन्होंने समान चोरी और तोड़फोड़ का आरोप लगाया था।
यह भी पढ़ें: बेसहारा हुईं तीन बेटियां: पति की हत्या कर पत्नी गई जेल, बेटी बोली- मम्मी कहती थी पापा को रास्ते से हटा देंगे
नौचंदी पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू की थी। शनिवार को बबीता गुप्ता और दिव्या काकरान के पति सचिन प्रताप सिंह नौचंदी थाने पहुंचे। यहां मामूली नोकझोंक के बाद आपसी सहमति के आधार पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पति सचिन ने बताया कि कुछ सामान गलती से चला गया था। इस बारे में बात हो गई है।
यह भी पढ़ें: कलेजा चीर रही ये वारदात: बेड पर पड़ी थी लाश, बच्चे रोते हुए बोले- मम्मा उठ जाओ, हमारे लिए नाश्ता कौन बनाएगा
नौचंदी इंस्पेक्टर सुबोध सक्सेना ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौते के बाद अब कोई विवाद नहीं है।