{"_id":"5b2233244f1c1b6a4d8b6793","slug":"world-blood-donor-day-roza-broke-for-blood-donation-said-pure-work-is-more-than-religion","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व रक्तदाता दिवस: ईद से दो दिन पहले तोड़ा रोजा, रक्तदान कर कही ये बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व रक्तदाता दिवस: ईद से दो दिन पहले तोड़ा रोजा, रक्तदान कर कही ये बड़ी बात
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Updated Fri, 15 Jun 2018 11:53 AM IST
विज्ञापन
रोजा तोड़कर किया रक्तदान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विश्व रक्तदाता दिवस पर बृहस्पतिवार को बागपत में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कई लोगों ने इस पुण्य कार्य के लिए हिस्सा लिया। वहीं बिनौली निवासी इमरान खान ने रक्तदान करने के लिए ईद से दो दिन पहले रोजा तोड़ दिया। उन्होंने कहा रक्तदान करना पुण्य काम है।
विज्ञापन
इमरान का कहना है कि रोजे का अपना महत्व है, लेकिन रक्तदान करने का भी अपना एक अलग महत्व होता है। उन्होंने कहा रक्तदान करने से किसी का जीवन बच सकता है तो इससे पुण्य का काम क्या होगा। बता दें कि इमरान के बाद कई लोगों ने रक्तदान किया। जिसके बाद लोगों ने उनकी काफी सराहना की।
विज्ञापन
बागपत में बुधवार को बिनौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान कैंप का आयोजन किया गया। सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक कैंप चला। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अनुराग वार्ष्णेय का कहना है कि रक्तदान करने वाला व्यक्ति स्वस्थ रहता है। कैंसर जैसी बीमारियों से छुटकारा मिलता है। रक्तदान से ब्लड प्रेशर सही रहता है और रक्तदान करने से किसी तरह का नुकसान नहीं है। रक्तदान पुण्य कार्य है, इससे किसी की जान बचाई जा सकती है। सभी लोगों को रक्तदान के कार्य में भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/