{"_id":"6243fc310718dd598c4c6650","slug":"worker-suicide-by-hanging-himself-in-modipuram-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सामने आई मौत की ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सामने आई मौत की ये वजह
Wed, 30 Mar 2022 12:14 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:14 PM IST
सार
मेरठ में बुधवार सुबह एक मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मजदूर का शव लटका देखा तो लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के मोदीपुरम में बुधवार सुबह एक मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार रुड़की रोड स्थित अंसल टाउन में रोज टावर के पास बुधवार को मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। मामले की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
झांसी जनपद के मऊरानीपुर गांव निवासी 35 वर्षीय मजदूर संतोष मजदूरी का कार्य करता था। वह ठेकेदार के अधीन मजदूरी करता था। ठेकेदार ने बताया कि मजदूर नशे का आदी था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भाकियू के तेवर: कोतवाली में टेंट गाड़ा तो झुकी पुलिस, दिनभर चला जमकर हंगामा, गिरफ्तारी से भड़का था आक्रोश
विज्ञापन
बुधवार को मजदूर संतोष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मजदूर का शव लटका देखा तो लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। वही, पुलिस ने घटना की जानकारी ठेकेदार को दी और मौके पर बुलाया।
ठेकेदार ने बताया कि मजदूर का किसी से कोई विवाद नहीं था। वह नशे का आदी था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।