फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Work of rapid train fast but many showroom will be damaged in Meerut

रैपिड की तैयारी में रफ्तार... खतरे में कई बड़े शोरूम, लाल निशान से व्यापारियों में मची खलबली

Fri, 06 Dec 2019 11:24 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 06 Dec 2019 11:24 AM IST
विज्ञापन
Work of rapid train fast but many showroom will be damaged in Meerut
बेगमुपल की शोरूम पर लगाया निशान यहां से दो मीटर तक टूटेंगी दुकानें - फोटो : अमर उजाला

रैपिड और मेट्रो परियोजना को एक बार फिर से रफ्तार दी जा रही है। मेरठ में बेगमपुल पर बनाए जाने वाले रैपिड/मेट्रो के स्टेशन इंटरचेंज की तरह कार्य करेंगे। इन्हीं परियोजनाओं के क्रम में बृहस्पतिवार को बेगमपुल और बेगमपुल मार्ग पर सड़क से 12 फीट अंदर तक लाल निशान लगाए गए। इसको लेकर व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति रही। व्यापारियों का कहना है कि अगर बेगमपुल पर मेट्रो या रैपिड के स्टेशन बन जाएंगे तो हमारा व्यापार प्रभावित होगा। कई बड़े शोरूम इसकी चपेट में आएंगे। वहीं, टीम के कर्मचारियों का कहना था कि ये हिस्सा पूरी तरह से साफ हो जाएगा।

विज्ञापन


शहरी क्षेत्र में परिवहन सेवाओं को रफ्तार देने के लिए सरकार की तरफ से प्रयास किए जा रहे हैं। महानगरों में शहरवासियों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए ट्रैफिक प्लान पर कार्य हो रहे हैं। मेरठ में मेट्रो दौड़ाने का एलान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई बार कर चुके हैं। हाल ही में लखनऊ में आयोजित हुए अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने मेरठ में लाइट मेट्रो चलाने का एक बार फिर वादा दोहराया था। हालांकि, दिल्ली से मेरठ तक चलने वाली रैपिड रेल में मेट्रो को चलाने का प्रस्ताव भी शामिल है। यह मेट्रो मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक चलेगी। लेकिन शहर में जाम को खत्म करने के लिए कंकरखेड़ा से गोकुलपुर तक मेट्रो चलाने का प्लान भी एमडीए ने तैयार किया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सुरंग के अंदर दौड़ेगी रैपिड ट्रेन, एनसीआरटीसी ने जारी किया डिजाइन, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

बेगमपुल पर बनना है रैपिड का स्टेशन

बेगमपुल पर रैपिड रेल के लिए अंडरग्राउंड स्टेशन भी बनाया जाना है। रैपिड रेल परियोजना के अधिकारियों के अनुसार बनाए जाने वाले अंडरग्राउंड स्टेशन के लिए भी चारों तरफ से रास्ते बनाए जाएंगे। इसके लिए आबूलेन रोड, पीएल शर्मा रोड, जीरो माइल की तरफ के व्यापारी प्रभावित होंगे। वहीं पार्किंग के लिए भी जीरो माइल की तरफ स्थान चिह्नित किया जाएगा।

सड़क से 12 फीट अंदर तक निशान
इस कार्य के लिए बेगमपुल पर स्थित कई नामी-गिरामी शोरूम इसकी चपेट में आएंगे। सड़क से 12 फीट अंदर तक शोरूम के लाल निशान लगाए गए हैं। जिससे व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि, इस बात को लेकर स्थिति साफ नहीं हो सकी है कि ये शोरूम मेट्रो एलाइनमेंट के लिए हैं या रैपिड के स्टेशन के लिए। वहीं, सड़क पर लगने वाली पैंठ की दुकानें भी इसकी जद में आ जाएंगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed