नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन निर्माण कार्य के साथ-साथ रैपिड रेल कॉरिडोर के डिजाइन पर भी तेजी से काम कर रहा है। कॉरपोरेशन अपनी वेबसाइट पर वीडियो अपलोड कर लोगों को रैपिड के संबंध में जानकारी भी उपलब्ध करा रहा है। हाल ही में एनसीआरटीसी ने वेबसाइट पर छह वीडियो अपलोड किए हैं। इसमें प्रोजेक्ट के निर्माण से लेकर डिजाइन तक को दिखाया गया है।
सुरंग के अंदर दौड़ेगी रैपिड ट्रेन, एनसीआरटीसी ने जारी किया डिजाइन, देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
82 किलोमीटर के मेरठ-दिल्ली रैपिड रेल प्रोजेक्ट ने रफ्तार पकड़ ली है। साहिबाबाद से दुहाई तक के पहले चरण के लिए निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसके लिए पाइलिंग टेस्ट चल रहा है। इस 17 किलोमीटर के निर्माण कार्य को वर्ष -2023 तक पूरा किया जाना है।
स्टेशन पर फूड कोर्ट
रैपिड स्टेशनों पर फूड कोर्ट भी बनाए जाएंगे। इसका डिजाइन वीडियो में दिखाया गया है। मेट्रो की तर्ज पर कार्ड सिक्योरिटी व्यवस्था अपनाई जाएगी। सात मिनट की वीडियो में मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट को भी दिखाया गया है। एनसीआरटीसी की तरफ से चयनित स्टेशनों पर बस, रेलवे आदि परिवहन साधनों की सुविधा दी जाएगी।
सुरंग के अंदर दौड़ती रैपिड
सुरंग के अंदर दौड़ती रैपिड का डिजाइन भी एनसीआरटीसी ने जारी किया है। इसे मेट्रो जैसा ही बनाया गया है। सुरंग के दोनों ओर लाइटिंग की गई है। वीडियो में स्टेशन का नजारा ड्रोन व्यू से दिखाया गया है। इसके अलावा कंट्रोल रूम का भी वीडियो है। एनसीआरटीसी ऐसी तकनीक पर काम कर रहा है, जिससे कोहरे, बारिश और आंधी में भी यह सेवा बाधित न हो। यह नजारा भी वीडियो में दिखाया गया है।
दूसरे चरण के टेंडर अपलोड होने शुरू
रैपिड रेल के दूसरे चरण में दुहाई से मेरठ तक होने वाले कार्य के लिए एनसीआरटीसी ने वेबसाइट पर टेंडर अपलोड कर दिए हैं। जिससे इस रूट पर कार्य शुरू होने से पहले टेंडर प्रक्रिया को पूरा किया जा सके। एनसीआरटीसी ने पहले चरण में साहिबाबाद से दुहाई तक सभी कार्यों को पहले ही निपटा लिया था। मोदीपुरम में बनाए जाने वाले डिपो के लिए तैयारियों शुरू हो गई हैं। बृहस्पतिवार को एनसीआरटीसी ने वेबसाइट पर बिजली लाइन, ट्रांसफॉर्मर और एलटी लाइंस को शिफ्ट करने के टेंडर अपलोड कर दिए। इन टेंडरों को खास तौर पर मेरठ बाईपास से मोदीपुरम डिपो तक के लिए निकाला गया है। इसी रूट पर बिजली लाइनों को शिफ्ट कराने का कार्य शुरू कराया जाएगा। जिससे तय समय पर रैपिड रेल निर्माण का कार्य किया जा सके।