फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Women wore drug addicts in prison, 1632 pills of drug addicts recovered

जेल में नशा सप्लाई करती महिला धरी, 1632 गोलियां बरामद

Thu, 29 Jun 2017 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 29 Jun 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
Women wore drug addicts in prison, 1632 pills of drug addicts recovered
आरोपी महिला और उससे बरामद नशे की गोलियां - फोटो : अमर उजाला

चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला से 1632 नशे की गोलियां बरामद हुई। महिला ये गोलिां जेल में बंद अपने पति के माध्यम से जेल में सप्लाई करना चाह रही थी। महिला ने यह गोलियां कमर के पास कपड़े में रखकर नाड़े में बांध रखी थी। जेलर की तहरीर पर मेडिकल थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


एसओ मेडिकल मोहम्मद असलम ने बताया कि लिसाड़ीगेट के फतेहउल्लापुर स्थित काला आम निवासी सोनू उर्फ शान मोहम्मद गैगेंस्टर के मामले में जेल में बंद है। बुधवार को शबाना उर्फ शाहना अपने पति से मिलने जेल में गई थी। जेल के मुख्य गेट पर महिला पुलिस ने चेकिंग की लेकिन महिला के पास नशे की गोलियों का पता नहीं चल सका। उसके बाद महिला जेल परिसर में पति से मिलने चली गई। महिला की गतिविधियों को देखकर अंदर पुलिसकर्मियों को कुछ मामला संदिग्ध लगा। पूरे मामले की जानकारी जेलर एके सिंह को दी गई। जिसके बाद जेलर एके सिंह मौके पर पहुंचे और महिला पुलिस को बुलाकर चेकिंग कराने के निर्देश दिए। इस बीच महिला ने हंगामा कर दिया और अपने कपड़ों की चेकिंग करने का वह विरोध करने लगी। जिसके बाद महिला पुलिस ने बारीकी से जांच पड़ताल की तो महिला के कपड़ों से भारी संख्या में गोलियां मिली। मौके पर पहुंची मेडिकल पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर थाने भेज दिया।

विज्ञापन

जेल में होती हैं सप्लाई?

Women wore drug addicts in prison, 1632 pills of drug addicts recovered
यूपी पुलिस

एसओ मेडिकल ने बताया कि महिला के पास से 1632 नशे की गोलियां बरामद हुई है। गोलियों पर रैपर नहीं है। जांच पड़ताल में सामने आया कि यह गोली प्रतिबंधित हैं। जेलर एके सिंह ने महिला के खिलाफ मेडिकल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जेल में महिला से नशे की गोलियां बरामद होने के बाद जेल प्रशासन ने जांच बैठा दी है। महिला से सख्ती से पूछताछ की गई तो पता चला कि उसका पति जेल में अन्य बंदियों को गोलियो बेचकर मोटे पैसे कमाता है। गोलियां पहले भी जेल में पहुंची या नहीं इसकी जेल प्रशासन जांच करा रहा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed