सहारनपुर: शराब के ठेके पर महिलाओं का धावा, पक्के निर्माण की कवायद पर फेरा पानी, हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सहारनपुर में गुरुवार को टीन शेड में चलाए जा रहे अंग्रेजी शराब के ठेके के लिए निर्माणाधीन इमारत को महिलाओं ने ध्वस्त कर दिया। महिलाओं ने पक्के निर्माण को किसी भी कीमत पर न होने देने की बात कहते हुए मौजूदा ठेके को भी बंद करवाने की मांग की। इस दौरान महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को समझाबुझाकर शांत किया।
जानकारी के अनुसार गागलहेड़ी में मक्काबांस में टीन शेड में चलाए जा रहे अंग्रेजी शराब के लिए ईंट व सीमेंट से पक्का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए एक तरफ दीवार बनकर तैयार हो चुकी है। इसकी जानकारी लगने पर क्षेत्र की महिलाएं गुरुवार को एकत्र होकर मौके पर पहुंच गई और निर्माणाधीन दीवार को गिरा दिया।
मौके पर अन्य ग्रामीण भी पहुंच गए और तोड़फोड़ की। ग्रामीणों के अनुसार वह पुलिस से भी इस संबंध में शिकायत कर चुके हैं लेकिन बावजूद इसके ठेका संचालक पक्का निर्माण करा रहा है।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और निर्माण रुकवाकर महिलाओं को शांत किया। यहां भारी संख्या में जमा हुई महिलाओं का कहना है कि ठेका आबादी के बीच है जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है।
महिलाएं पहले भी यहां से ठेका हटवाने के लिए विराध कर पुलिस से शिकायत कर चुकी हैं लेकिन शराब के ठेके को हटाने के बजाय यहां पक्का निर्माण किया जा रहा है। महिलाओं ने इस दौरान पुलिस को कार्रवाई न करने पर कड़े विरोध की चेतावनी दी।