फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Women police station game: Dowry case against the person who was handed over six years ago, FIR registered in 13 serious sections

महिला थाने का खेल: छह साल पहले मर चुके शख्स पर दहेज का मुकदमा,13 गंभीर धाराओं में दर्ज की एफआईआर 

Mon, 23 May 2022 03:59 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 23 May 2022 03:59 PM IST
सार

मेरठ में महिला दरोगा रितु काजला और थानाध्यक्ष द्वारा भ्रष्टाचार के मामले के बाद एक और मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति की मौत के छह साल बाद दहेज उत्पीड़न के मामले में आरोपी बना दिया।

विज्ञापन
Women police station game: Dowry case against the person who was handed over six years ago, FIR registered in 13 serious sections
मृतक आस मोहम्मद का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में दरोगा रितु काजला और थानाध्यक्ष मोनिका जिंदल का रिश्वत प्रकरण अभी ठंडा नहीं हुआ था और महिला थाने का एक और खेल सामने आ गया है। करीब 6 साल पहले दुनिया को अलविदा कहकर चले गए जानी के रसूलपुर धौलड़ी के रहने वाले आस मोहम्मद पर दहेज उत्पीड़न और दुष्कर्म जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर दिया गया। 

विज्ञापन


रसूलपुर धौलड़ी गांव निवासी महिला ने दो अप्रैल 2022 को अपने पति रिफाकत अली और जेठ आस मोहम्मद समेत दस लोगों पर दहेज उत्पीड़न, दुष्कर्म एवं अन्य गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी। महिला थाने में सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई, जबकि आस मोहम्मद की मौत 65 वर्ष की आयु में 31 जुलाई 2016 को ही हो गई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सजा-ए-मौत:  जेल में मुनीर, आखिर कौन चला रहा इंस्टाग्राम, फांसी की सजा के बाद भी की गई पोस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


रिफाकत ने बताया कि पुलिस उनके घर दबिश दे रही है पर सत्यता की जांच नहीं कर रही। रिफाकत ने कहा कि पारिवारिक विवाद पहले से ही कोर्ट में चल रहा है। आस मोहम्मद का मृत्यु प्रमाण पत्र भी परिवार के पास है।

उधर, मृत व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर का यह मामला भी गंभीर आरोपों में महिला थाने से हटाई गईं मोनिका जिंदल के समय का है। दूसरी तरफ एसपी सिटी विनीत भटनागर ने कहा कि मामले की जांच कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed