फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Women doctor, love sex and cheating, now threatening to kill life

महिला डॉक्टर से लव, सेक्स और धोखा, अब जान से मारने की धमकी

Thu, 07 Sep 2017 07:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत Updated Thu, 07 Sep 2017 07:18 PM IST
विज्ञापन
Women doctor, love sex and cheating, now threatening to kill life
प्यार में धोखा

मुरादाबाद जनपद की युवती बुधवार को एसपी दफ्तर पर पहुंची। उसने पुलिस को मौखिक बताया वह डॉक्टर है। वह बागपत में प्रैक्टिस करती थी। एक युवक ने उसको अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। उसको शादी करने का भरोसा दिया। उसको पत्नी के रूप में रखा। बाद में उससे शादी करने से इंकार कर दिया। अब उसको आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसने अपनी सुरक्षा और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


हाईवे पर सुरक्षित नहीं आधी आबादी
बुलंदशहर में हाईवे पर हुए सामूहिक दुष्कर्म की वारदात के बाद भी बागपत पुलिस सबक लेने को तैयार नहीं है। जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई बार निर्देश जारी कर चुके हैं। उन्होंने हाईवे और अन्य प्रमुख मार्गों की सुरक्षा के पुलिस अफसरों को निर्देश दे रखे हैं। इसका कितना पालन हो रहा है कि इसकी पोल बुधवार सुबह दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे किनारे मिली महिला ने खोल दी। पूरी रात उसको एक युवक कार में लेकर घूमता रहा। रोड किनारे ही कार में उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में चलती कार से आराम से फेंककर चला गया। किसी को इसका पता नहीं चला। राहगीरों के बताने पर ही पुलिस वहां पर पहुंची। मामला सुर्खियों में आया तो पुलिस अफसर हरकत में आए।

विज्ञापन

बस में सवार छात्रा से हुई थी छेड़छाड़

Women doctor, love sex and cheating, now threatening to kill life
इससे पहले भी कई छेड़छाड़ के मामले सामने आये

केस : 1 
दिल्ली से बस में सवार होकर मेडिकल की छात्रा अपने इंजीनियर भाई के साथ छह माह पूर्व सहारनपुर अपने घर पर जा रही थी। बागपत और बड़ौत के बीच में बस में सवार युवकों ने छात्रा से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसके भाई को आरोपियों ने चलती बस से धक्का देने का प्रयास किया था। दहशत के चलते पीड़ित ने पुलिस से शिकायत भी नहीं की।  

केस : 2
गाजियाबाद की एक युवती अपने पिता के साथ बाइक पर सवार होकर चार माह पूर्व कोर्ट से अपने घर जा रही थी। शहर के रिवर पार्क के पास कार सवार युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ कर कार में खिंचने का प्रयास किया था। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए थे।  

केस : 3
बागपत में एक अधिवक्ता के साथ कार्य करने वाली एक युवती एक सप्ताह पूर्व काम पूरा करने के बाद अपने घर जा रही थी। कलक्ट्रेट के पास पहुंचने पर कार सवार एक युवक ने अपने साथियों के साथ छेड़छाड़ की। उसको गाड़ी में खिंचने का प्रयास किया था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed