फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman murdered by slitting her throat, body found in bushes in industrial area

Meerut News: महिला की गला रेतकर हत्या, औद्योगिक क्षेत्र की झाड़ियों में मिला शव

Sun, 05 Oct 2025 02:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Woman murdered by slitting her throat, body found in bushes in industrial area
संदीप,,,,, वेदव्यासपुरी औद्योगिक क्षेत्र में मिला महिला का शव, मौके पर मौजूद पुलिस
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र के वेदव्यासपुरी औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर 8 में महिला की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। शनिवार दोपहर एक युवक ने झाड़ियों में शव देखकर पुलिस को सूचना दी। महिला के गले पर गहरे जख्म के निशान मिले। महिला के दाहिने हाथ पर दीपक, धर्मपाल और अनीता लिखा था। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर महिला और आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


वेदव्यासपुरी औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर 8 स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ज्वेलरी एंड टेक्नोलॉजी से कुछ दूरी पर एक स्थानीय युवक ने सड़क किनारे झाड़ियों में एक महिला का शव पड़ा देखा। शव देखकर एक युवक ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की आशंका जताई है। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने जांच पड़ताल के बाद बताया कि महिला की उम्र लगभग 40 वर्ष है। शव देखने में डेढ़ से दो दिन पुराना लग रहा है। महिला ने लाल रंग के सूट सलवार पहने हुए थे। उसके गले पर गहरी चोट के निशान मिले हैं। शरीर अन्य कोई चोट का निशान नही मिला। सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन


सीमा विवाद में उलझी परतापुर और टीपीनगर पुलिस

वेदव्यासपुरी में जिस जगह महिला का शव पड़ा मिला वह स्थान परतापुर और टीपीनगर थाने की सीमा के करीब है। महिला का शव मिलने की जानकारी पर परतापुर और टीपीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दो थानों की सीमा होने के कारण पुलिस काफी देर तक सीमा विवाद में उलझी रही। मौके पर पहुंचीं सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने टीपीनगर थाना पुलिस को जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




झाड़ियों के बीच छुपाया था शव

वेदव्यासपुरी औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर आठ की जमीन को पूठा गांव के किसानों से अधिग्रहण किया गया है। इस क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक फैक्टरियां हैं। महिला का शव जहां पड़ा मिला वहां कोई फैक्टरी नहीं है। यह सुनसान इलाका है। आरोपियों ने महिला के शव को झाड़ियों के बीच छुपा दिया था। आशंका है कि हत्या कहीं और कर शव यहां छुपाया गया हो।

संदीप,,,,, वेदव्यासपुरी औद्योगिक क्षेत्र में मिला महिला का शव, मौके पर मौजूद पुलिस

संदीप,,,,, वेदव्यासपुरी औद्योगिक क्षेत्र में मिला महिला का शव, मौके पर मौजूद पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed