फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman manning shop beaten up; case registered against biological brothers and nephews.

Meerut News: दुकान पर बैठी महिला को पीटा, सगे भाइयों और भतीजों पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 30 Jun 2026 09:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 09:34 PM IST
विज्ञापन
Woman manning shop beaten up; case registered against biological brothers and nephews.
मुंडाली। थाना मुंडाली के गांव नंगलामल में पारिवारिक विवाद के चलते एक दंपती के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर सगे भाइयों और भतीजों समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव नंगलामल निवासी पवन पुत्र अजब सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि मंगलवार सुबह वह परचून की दुकान का सामान लेने के लिए नंगलामल मिल चौराहे पर गया था। अपनी दुकान पर मां मुन्नी देवी बैठी थी। आरोप है कि उसके चाचा सुखवीर, राजकुमार और उनके बेटे निशांत व पुष्पेंद्र वहां पहुंचे और मुन्नी देवी को पीटने लगे। बीच-बचाव कराने आए उसके पिता अजब सिंह को भी आरोपियों ने बुरी तरह से पीटा। इससे उनके सिर में गंभीर चोट आई है। आरोपी गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। पुलिस द्वारा चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed