{"_id":"1a524c85b60245d056c63e688b4e6775","slug":"woman-inspector-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला इंस्पेक्टर को क्यों खानी पड़ी फटकार?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला इंस्पेक्टर को क्यों खानी पड़ी फटकार?
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Tue, 29 Dec 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला थाने में लगने वाली ‘तारीख’ से परेशान एक महिला ने एसएसपी ऑफिस पर जमकर हंगामा किया। आठ महीने से जांच लंबित होने पर महिला इंस्पेक्टर को तलब कर एसपी क्राइम और एसएसपी ने फटकार लगाई।
एसएसपी ऑफिस पहुंची थाना नौचंदी क्षेत्र के सूरजकुंड निवासी एक महिला ने एसपी क्राइम टीएस सिंह को बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले शास्त्रीनगर निवासी पुनीत से हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। पति शराब पीकर मारपीट करता था।
आठ महीने पहले महिला थाने में पति, सास और देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से वह महिला थाने के चक्कर काट रही है। एसएसआई रश्मि चौधरी उसे महिला थाना इंस्पेक्टर के पास भेज देती हैं और महिला इंस्पेक्टर सुनवाई नहीं करतीं।
विज्ञापन
इस पर एसपी क्राइम ने महिला इंस्पेक्टर नरगिस खान को तलब कर लिया। एसएसपी ऑफिस पहुंची महिला इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जांच कर रहीं एसएसआई रश्मि चौधरी छुट्टी पर हैं। जिस पर एसपी क्राइम ने कहा कि अगर एसएसआई छुट्टी पर हैं, तो मामले की जांच नहीं होगी क्या? आठ महीने से इस मामले की जांच क्यों नहीं कराई जा रही और अब तक महिला के बयान क्यों नहीं दर्ज किए? एसएसपी डीसी दूबे ने भी नरगिस खान को जमकर फटकार लगाई। इसके बाद महिला इंस्पेक्टर ने एसएसपी ऑफिस में ही पीड़िता के बयान दर्ज किए।