फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman injured in clothes drying dispute

Meerut News: कपड़े सुखाने के विवाद में महिला घायल

Sun, 16 Nov 2025 09:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 09:38 PM IST
विज्ञापन
Woman injured in clothes drying dispute
सरधना। मारपीट में घायल महिला। संवाद
सरधना। मोहल्ला जगमोहन नगर में रविवार दोपहर कपड़े सुखाने को लेकर हुई मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला वकीला पत्नी रशीद के अनुसार उन्होंने हाल ही में अपने मकान का लिंटर डलवाया था।
विज्ञापन

थाने में दी तहरीर में बताया कि रविवार को पड़ोस की एक महिला ने लिंटर के पिलर पर रस्सी बांधकर कपड़े सुखाने शुरू कर दिए। इस पर आपत्ति जताने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई जो देखते-देखते बढ़ती चली गई। वकीला का आरोप है कि विरोध करने पर पड़ोस के पुरुषों और महिलाओं ने मिलकर उन्हें घेर लिया और जमकर मारपीट की। झगड़े के दौरान उनका हाथ टूट गया और वह मौके पर गिर पड़ीं। शोर सुनकर पड़ोसियों ने बीच-बचाव कराकर मामला शांत कराया। सूचना पर नानू चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी सरधना में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उनके हाथ में फ्रैक्चर की पुष्टि की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed