{"_id":"6a3e9bb6023468b74f058529","slug":"woman-dies-in-highway-accident-in-daurala-sardana-news-c-42-1-smrt1030-106022-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दौराला में हाईवे पर सड़क हादसे में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दौराला में हाईवे पर सड़क हादसे में महिला की मौत
विज्ञापन
- आधार कार्ड से हुई शिनाख्त, मानसिक रूप से अस्वस्थ थी महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे के दौराला फ्लाईओवर के पास शुक्रवार सुबह किसी वाहन की टक्कर से 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की पहचान उसके पास मिले आधार कार्ड से हुई।
शुक्रवार सुबह राहगीरों ने दौराला थाना पुलिस को सूचना दी कि फ्लाईओवर के पास एक महिला घूम रही थी। किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिस कारण वह घायल हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जांच के दौरान महिला के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान गंगानगर मेरठ निवासी शिमला के रूप में हुई।
सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने परिजनों की जानकारी जुटाई। परिजनों से जानकारी मिली कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह अक्सर घर से निकल जाती थी। पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि दुर्घटना करने वाले वाहन की पहचान की जा सके। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --