फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   woman dead body found in forest in partapur Meerut

मेरठ में युवती की गला रेतकर हत्या, गन्ने के खेत में फेंका शव, जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम

Sun, 06 Oct 2019 05:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 06 Oct 2019 05:02 PM IST
विज्ञापन
woman dead body found in forest in partapur Meerut
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के परतापुर में एक युवती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवती का शव ईख के खेत में  पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कैराना विधायक नाहिद हसन पर कसा शिकंज, कोर्ट ने पुलिस को दी संपत्ति कुर्क करने की अनुमति

विज्ञापन


रविवार दोपहर को परतापुर थानाक्षेत्र के गुमी गांव के छोर पर एक गन्ने के खेत में  एक युवती का गला कटा हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि युवती को जबरन पहले खेत में लाया गया और फिर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई है। वहीं मौके पर ही खून के निशान मिले हैं। फोरेंसिक टीम पूरे मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed