फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman beaten on the ground ruthlessly, video viral

शर्मनाक! महिला को जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

Thu, 25 Jan 2018 11:29 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 25 Jan 2018 11:29 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten on the ground ruthlessly, video viral
एसएसपी मंजिल सैनी

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक महिला के साथ पड़ोसियों द्वारा मारपीट किए जाने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। मामले में महिला ने एसएसपी से शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराया। लेकिन जानलेवा हमला और छेड़छाड़ के आरोपी गिरफ्तारी पर स्टे ले आए। पुलिस ने मामले में अभी तक चार्जशीट तक दाखिल नहीं की है। अब मामले में वीडियो के आधार पर पुलिस अफसरों ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


इंचौली थाना क्षेत्र के कस्तला गांव निवासी शहनाज की शादी पांच साल पहले लिसाड़ी गेट क्षेत्र के फतेहउल्लापुर निवासी जरीफ के साथ हुई थी। महिला का पति लकड़ी ठेकेदार है। महिला का आरोप है कि ससुरालिये दहेज के लिए मांग करते हैं। विरोध करने पर उसे मारा पीटा जाता है। दो माह पहले इस मामले में पंचायत में समझौता हुआ तो महिला अपनी ससुराल चली गई। दो माह पहले 29 नवंबर को महिला के ससुरालियों ने उसे घर से निकालने की कोशिश की। इस बीच पड़ोसी नवाब और अन्य लोगों ने सरेआम महिला को घर से खींच लिया और सड़क पर गिराकर पीटा। एसएसपी के निर्देश पर पांच दिसंबर को महिला थाने में मामला दर्ज हुआ। मंगलवार को महिला के साथ मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। महिला के भाई साजिद अली का कहना है कि वह अधिकारियों के चक्कर काटकर थक चुके हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें : एक्शन में SSP मंजिल सैनी, 2 दरोगा सस्पेंड, छात्रा ने की आत्मदाह की कोशिश
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी मान सिंह चौहान का कहना है कि पुलिस जल्द ही चार्जशीट दाखिल करेगी। एसओ महिला थाना नेहा चौहान का कहना है कि महिला की तरफ से पति, सास, ससुर और तीन अन्य पर दहेज उत्पीड़न की धारा लगी है। छेड़छाड़ और जानलेवा हमले में आरोपी गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से स्टे ले आए।

महिला से छेड़छाड़ पर फायरिंग
लिसाड़ी गेट के श्यामनगर निवासी एक महिला रात नौ बजे पड़ोस से अपने घर जा रही थी। इस बीच पड़ोसी युवक ने रास्ते में महिला से अश्लील हरकत करते हुए उसे खींचने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने महिला को चांटे जड़ दिए। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गये और मारपीट के बाद पथराव हो गया। महिला, उसका पति, जुबैर, चांद, साबेज घायल हो गये। जिसके बाद आरोपी पक्ष ने फायरिंग कर दी। तहरीर दी गई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed