फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   With a population of 24,000 and 16 water coolers, the people of Falavada are left without cold water.

Meerut News: आबादी 24 हजार और 16 वाटर कूलर, फलावदा की जनता को ठंडा पानी नहीं

Mon, 01 Jun 2026 09:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
With a population of 24,000 and 16 water coolers, the people of Falavada are left without cold water.
वॉटर कूलर सही होने पानी चैक करते नगर पंचायत कर्मी स्रोत संवाद
- नगर पंचायत अध्यक्ष बोले, वाटर कूलर कराते हैं ठीक, दुकानदार करा देते हैं बंद
विज्ञापन

- पानी की बोतल बेचने वाले कर रहे हैं वाटर कूलर खराब फोटो समाचार
कमरजिया
फलावदा। फलावदा नगर की आबादी 24 हजार है। नगर पंचायत ने कस्बे में 16 वाटर कूलर लगाए हुए हैं। ठंडे पानी की आपूर्ति के नाम पर सरकारी खजाने से लाखों रुपये खर्च हुए। फिर भी जनता को पर्याप्त ठंडा पानी नहीं मिल रहा है। कस्बे में पांच वाटर कूलर खराब पड़े हैं। लोग ठंडे पानी के लिए भटक रहे हैं। मजबूरी में लोगों को दुकानों से ठंडे पानी की बोतल लेकर प्यास बुझानी पड़ रही है।
नगर के 13 वार्ड और प्रमुख चौराहों पर नगर पंचायत ने वाटर कूलर लगवाए हैं। ताकि कस्बा निवासी और बाहर के गांवों से आने वाली जनता को गर्मी में ठंडा पानी मिल सके। सोमवार को कस्बे में लगे वाटर कूलरों की पड़ताल की तो सच्चाई सामने आ गई। कस्बे में पीएचसी पर लगा वाटर कूलर काफी दिनों से खराब पड़ा है। यानी ठंडा पानी ही नहीं निकल रहा है। भीषण गर्मी में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं थाने के बाहर, पुरानी बस स्टैंड और हलवाई वाले कुएं पर लगे वाटर कूलर भी खराब पड़े हैं। संवाद
विज्ञापन



इन स्थानों पर लगे हैं वाटर कूलर
कस्बे में पुराना बस स्टैंड, मोहल्ला कुरैशियान, मोहल्ला अंसारियान, हलवाइयों वाला कुआं, मोहल्ला जाटान, होली चौक, धर्मशाला, जोगियों, कानी पट्टी, कानी पट्टी मस्जिद, गुड्डू बस स्टैंड, नैडू सड़क, थाने के सामने, सीएससी, मोहल्ला जोड़ पर वाटर कूलर लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये बोले स्थानीय लोग----
गर्मी में नगर पंचायत जनता को ठंडा पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। लोगों को ठंडा पानी नसीब नहीं हो रहा है। -मनीष कुमार
वाटर कूलर लगाने पर लाखों रुपये खर्च हुए और रखरखाव पर भी बजट खर्च हो रहा है। फिर भी जनता ठंडे पानी को तरस रही है। -राकेश जाटव
गर्मी में चालू नहीं किए जाएंगे तो क्या वाटर कूलर सर्दी में चलेंगे। नगर पंचायत को सभी वाटर कूलर चालू कराने चाहिए। -हरेंद्र कुमार
नए वाटर कूलर तो ठीक चल रहे हैं, लेकिन पुराने खराब हैं। नगर पंचायत को इनकी नियमित निगरानी करानी चाहिए। -अतुल कुमार


इनका ये है कहना---
खराब वाटर कूलरों की हमारे पास रिपोर्ट नहीं है। अगर खराब हैं तो जांच कराकर फिर से ठीक कराने का काम करेंगे। -सचिन पंवार, ईओ, नगर पंचायत


- कस्बे में नए वाटर कूलर भी लगाए जा रहे हैं। पूर्व में लगाए गए सभी वाटर कूलरों को गर्मी शुरू होने से पहले ही ठीक करा दिया गया था। वाटर कूलर लगातार चलते रहें इसके लिए एक कर्मचारी अलग से तैनात है। कर्मचारी ने रिपोर्ट दी है कि ठंडे पानी की बोतल बेचने वाले कुछ दुकानदार अपने आसपास के वाटर कूलरों को खराब कर देते हैं। -अशोक सैनी, अध्यक्ष, नगर पंचायत, फलावदा

वॉटर कूलर सही होने पानी चैक करते नगर पंचायत कर्मी स्रोत संवाद

वॉटर कूलर सही होने पानी चैक करते नगर पंचायत कर्मी स्रोत संवाद

वॉटर कूलर सही होने पानी चैक करते नगर पंचायत कर्मी स्रोत संवाद

वॉटर कूलर सही होने पानी चैक करते नगर पंचायत कर्मी स्रोत संवाद

वॉटर कूलर सही होने पानी चैक करते नगर पंचायत कर्मी स्रोत संवाद

वॉटर कूलर सही होने पानी चैक करते नगर पंचायत कर्मी स्रोत संवाद

वॉटर कूलर सही होने पानी चैक करते नगर पंचायत कर्मी स्रोत संवाद

वॉटर कूलर सही होने पानी चैक करते नगर पंचायत कर्मी स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed