{"_id":"6a492b2c18a35bc54501127f","slug":"wires-of-20-tubewells-stolen-in-pooth-khas-forest-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112882-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पूठखास के जंगल में 20 नलकूपों के तार चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पूठखास के जंगल में 20 नलकूपों के तार चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। थाना रोहटा क्षेत्र के जंगलों में बिजली के तार चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार रात पूठखास गांव के जंगल में चोरों ने करीब 20 नलकूपों की बिजली लाइन के तार चोरी कर लिए। लगातार हो रही वारदातों से किसानों में आक्रोश है।
पूठखास निवासी किसान तरुण और साजन ने बताया कि शनिवार सुबह खेत पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि नलकूपों की बिजली आपूर्ति के लिए लगाए गए तार गायब थे। सूचना मिलने पर अन्य किसान भी मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि करीब 28 बिजली के खंभों से जुड़े लगभग 20 नलकूपों की लाइन के तार चोरी कर लिए गए हैं।
किसानों ने घटना की सूचना डायल 112 और स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि तार चोरी की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- --