{"_id":"5e1cd4b28ebc3e880e396e8d","slug":"wind-increased-by-cold-then-temperature-dropped-modipuram-news-mrt463680085","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवा ने बढ़ाई ठंड, फिर गिरा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवा ने बढ़ाई ठंड, फिर गिरा तापमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से एक बार फिर मौसम ने करवट बदली। सोमवार को सर्द हवाओं के बीच दिनभर आसमान पर बादल छाए रहे। शाम को कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दो-तीन दिनों में बूंदाबांदी के आसार हैं।
बीते चार दिन निकल रही चटक धूप के बाद सोमवार को दोबारा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया। इसके सुबह करीब आठ बजे तक कोहरा छाया रहा। हवा की तेज रफ्तार के चलते लोग कंपकंपाते रहे। दिनभर लोग आग तापते रहे। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस गिरा। मौसम कार्यालय पर सोमवार को अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 97 व न्यूनतम 76 प्रतिशत रही। हवा 4 से 8 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली।
15-16 को बारिश की संभावना
मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मंगलवार को भी मौसम ऐसा ही रहेगा। 15 और 16 जनवरी को कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी के आसार हैं। तापमान में गिरावट होगी। ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन
तेज हवा के बाद भी बढ़ा एक्यूआई
दिनभर तेज हवा चलने के बाद भी महानगर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बुरा रहा। रविवार को एक्यूआई का स्तर 357 दर्ज किया गया, वहीं सोमवार को यह 366 पर पहुंच गया।
कुछ यूं घटता-बढ़ता रहा तापमान
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
9 जनवरी 14.0 9.6
10 जनवरी 17.9 6.7
11 जनवरी 19.5 7.0
12 जनवरी 21.0 7.2
13 जनवरी 16.2 7.2