{"_id":"5f8d9bd28ebc3e9bd760c867","slug":"wife-shot-dead-in-muzaffarnagar-accused-husband-arrested-mother-and-brother-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की गोली मारकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार, सास व देवर फरार तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की गोली मारकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार, सास व देवर फरार तलाश में जुटी
Mon, 19 Oct 2020 07:29 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 19 Oct 2020 07:29 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर के खतौली में बुढ़ाना रोड पर गत रविवार की सुबह विवाहिता की हत्या करने के मामले में आरोपी पति को पुलिस ने जेल भेज दिया। वही पुलिस हत्या में शामिल देवर और सास की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के मोहल्ला खालापार निवासी हाजी अब्दुल सलीम की लड़की खुशनुमा का निकाह 2007 बुढ़ाना रोड स्थित अब्दुल करीम के पुत्र फिरोज के साथ हुआ था। रविवार की सुबह घर पर ही उसके पति ने विवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
मृतका के भाई शारिक ने अपनी बहन के पति फिरोज सहित उसके देवर सरताज, सास समरजहां के खिलाफ हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने सोमवार को हत्या के आरोपी फति फिरोज को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने बताया कि आरोपी पति फिरोज ने बताया कि उसकी पत्नी आए दिन अपने घर जाती रहती थी। उसने गाड़ी बेची थी। उसके बाद उसकी पत्नी मुजफ्फरनगर में ही मकान या प्लाट लेने का दबाव बना रही थी। इसी बात को लकर उसका अपनी पत्नी के विवाद चल रहा था। हत्या वाले दिन भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/