फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wife murdered in connection with illegal relations at shamli

अनैतिक संबंधों का पता चलने पर पत्नी को मार डाला, रची ये खतरनाक साजिश

Wed, 21 Mar 2018 11:22 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली Updated Wed, 21 Mar 2018 11:22 AM IST
विज्ञापन
Wife murdered in connection with illegal relations at shamli
पत्नी की हत्या, नीचे महिला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

अनैतिक संबंधों का पता चलने पर एक युवक ने अपनी पत्नी को मार डाला। साथ ही उसके प्रेमी को फंसाने के लिए ये खतरनाक साजिश भी रची। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के शामली जिले की है। यहां पड़ोसी युवक से अनैतिक संबंधों का पता लगने पर महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। सनसनीखेज वारदात को अंजाम उसके पति और भाई ने ही दिया। महिला का शव पड़ोसी युवक के मकान में फेंककर उसी को फंसाने की साजिश रची गई। पुलिस ने पूरे मामले में पूछताछ कर महिला के पति और भाई को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ पुलिस की तरफ से ही हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन


पढ़ें : फौजी ने अवैध संबंध के शक में पत्नी को मार डाला, मम्मी-मम्मी चिल्लाए बच्चे
विज्ञापन
विज्ञापन


कांधला थाना क्षेत्र के गांव खेड़ाकुरतान निवासी अनीस की शादी करीब 13 वर्ष पूर्व गांव गढ़ीदौलत निवासी मोमीना के साथ हुई थी। शादी के बाद मोमीना ने तीन बच्चों को जन्म दिया। मंगलवार की सुबह महिला के पति अनीस ने डायल 100 पुलिस को सूचना देकर बताया कि उसकी पत्नी मोमीना (32) रात में लापता हो गई है, उसे किसी अनहोनी का भय है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। पुलिस ने पाया कि पड़ोसी युवक के मकान में बने भूसे के कमरे में मोमीना का शव पड़ा है। 

इसके बाद पुलिस ने महिला के पति अनीस को बुलाया। फिर महिला के भाई बासिद को शक के आधार पर बुलाया। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि पूछताछ में खुलासा हुआ कि मोमीना के पड़ोसी युवक से अनैतिक संबंध थे। इसको लेकर मोमीना और अनीस के बीच विवाद रहता था। महिला को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन नहीं मानी।

पढ़ें : New Year पार्टी के बाद पत्नी को चाकू से गोद डाला, किया था प्रेम विवाह

Wife murdered in connection with illegal relations at shamli
जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सोमवार रात भी महिला पड़ोसी युवक से मिलने के लिए पहुंच गई, इसकी जानकारी पति अनीस को लगी, तो उसने महिला के भाई बाशिद को बुला लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि अनीस और बासिद ने मोमीना को समझाने का प्रयास किया, जब वह नहीं मानी तो गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। थाना प्रभारी ने बताया कि हत्यारोपी अनीस और बासिद को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार दोपहर बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया।
 
प्रेमी पर लगाना चाहते थे हत्या का आरोप
महिला मोमीना का शव पड़ोसी युवक के मकान में पड़ा मिला। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी अनीस और बासिद ने महिला की हत्या करने के बाद उसका आरोप पड़ोसी युवक पर लगाने की साजिश रची। इसी के चलते महिला का शव पड़ोसी युवक के मकान में ले जाकर फेंक दिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed