{"_id":"5ffb4a588ebc3e33f77a2a2e","slug":"wife-murdered-for-not-selling-house-meerut-news-mrt5198906155","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दूसरी शादी के बाद मिली खौफनाक मौत, हत्यारोपी पति खोलेगा पत्नी की हत्या का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दूसरी शादी के बाद मिली खौफनाक मौत, हत्यारोपी पति खोलेगा पत्नी की हत्या का राज
Mon, 11 Jan 2021 03:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 03:59 PM IST
विज्ञापन
अनीता का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
टीपीनगर एसओ विजय गुप्ता के अनुसार मूल रूप से मध्य प्रदेश निवासी अनीता (50) की पहली शादी घनश्याम नाम के व्यक्ति से हुई थी। दोनों से एक बेटी पूजा (28) है जिसकी शादी भावनपुर के गांव मुबारिकपुर निवासी सतेंद्र नागर से हुई थी। घनश्याम की मौत के बाद अनीता की दूसरी शादी सेठपाल पुत्र विक्रम सिंह निवासी रसूलपुर थाना भोपा मुजफ्फरनगर से करीब 16 साल पहले हुई थी। शादी के बाद सेठपाल अनीता के साथ शिवपुरम में मकान बनाकर रहने लगा था। दोनों से कोई दूसरी संतान नहीं थी। सेठपाल ट्रक चालक है और अक्सर बाहर ही रहता था।
विज्ञापन
बताया गया कि सेठपाल और अनीता के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। निजी और पारिवारिक कारणों से सेठपाल मकान बेचना चाहता था, जबकि अनीता मकान बेचने का विरोध करती थी। उसका तर्क था कि सेठपाल शराब पीकर पैसों की बर्बादी करता है और यदि मकान भी बेच दिया तो घर से बेघर हो जाएंगे। परिवार में इसको लेकर रोजाना झगड़ा होता था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: जासूसी में गिरफ्तार पूर्व सैनिक को लेकर बड़ा खुलासा, जांच में जुटीं एजेंसियां, अभी और खुलेंगे राज
थानाध्यक्ष ने बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे मकान बेचने को लेकर दंपती में फिर से झगड़ा हुआ। अनीता के मकान न बेचने देने पर सेठपाल ने उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान सेठपाल ने अनीता के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और चुन्नी से गला दबाकर उसे मार डाला।
‘मैं तो शामली में हूं, मुझे क्या पता’
पुलिस के अनुसार पत्नी की हत्या करने के बाद सेठपाल शव को कमरे में बंद कर रविवार तड़के करीब चार बजे ट्रक लेकर निकल गया। रविवार सुबह करीब 11 बजे पड़ोसियों ने वारदात की सूचना टीपी नगर पुलिस को दी। जिसके बाद सीओ ब्रह्मपुरी अमित राय और एसओ टीपी नगर मौके पर पहुंचे। एसओ टीपी नगर के अनुसार अनीता का शव बेडरूम में मिला। पति मौके पर नहीं था। पुलिस ने उसे फोन किया तो उसने बताया कि मैं गैस सिलिंडर का ट्रक चलाता हूं और शामली आया हुआ हूं। मुझे हत्या के बारे में कोई जानकारी नहीं। पुलिस ने उसे तुरंत मेरठ पहुंचने को कहा तो वह पुलिस को यह कहकर गुमराह करता रहा कि जल्दी से जल्दी मेरठ पहुंच रहा हूं, लेकिन पुलिस को उसकी मोबाइल की लोकेशन शामली से करनाल की तरफ मिली। एसओ के अनुसार सेठपाल को शाम को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में अनीता की बेटी पूजा ने सौतेले पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/