{"_id":"5d1535be8ebc3e3ca82b48e1","slug":"wife-caught-husband-manager-in-an-abusive-condition-with-girlfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक मैनेजर पति को प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हालत में देख पत्नी ने किया बखेड़ा, पुलिस को बुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक मैनेजर पति को प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हालत में देख पत्नी ने किया बखेड़ा, पुलिस को बुलाया
Fri, 28 Jun 2019 03:01 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 28 Jun 2019 03:01 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में बैंक मैनेजर पति को प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख पत्नी ने बखेड़ा कर दिया। पत्नी ने दोनों को पुलिस को सौंप दिया। यही नहीं, थाने पहुंचकर तहरीर भी दे दी।
विज्ञापन
मामला गुरुवार रात करीब 11 बजे का है। नेशनल हाईवे स्थित एक कॉलोनी निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति मोदीपुरम स्थित एक बैंक में प्रबंधक के पद पर तैनात है। उसके पति के कंकरखेड़ा की एक महिला से संबंध हैं। जिसको लेकर दंपती में अनबन रहती है।
विज्ञापन
आरोप है कि विगत पांच मई को इसी बात को लेकर विवाद हुआ था तो उसके पति ने उसकी पिटाई कर घर से भगा दिया था। दो माह से वह मायके में थी। इस बीच पड़ोसियों ने उसे फोन करके बताया कि उसका पति कार में एक महिला को लेकर घर आया है। इतना सुनते ही वह तुरंत घर पहुंची तो बेडरूम में उसका पति उसी औरत के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला। जिस पर उसने पुलिस को फोन कर दिया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा एपी मिश्रा का कहना है कि बैंक प्रबंधक को हिरासत में लिया है। उसकी पत्नी ने तहरीर दी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/