फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wife attacked with a knife; attempt also made to strangle her with a scarf.

Meerut News: पत्नी पर चाकू से हमला, चुन्नी से गला घोटकर मारने का भी प्रयास

Sun, 20 Sep 2026 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Wife attacked with a knife; attempt also made to strangle her with a scarf.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में इस्लामाबाद निवासी अब्दुर कादिर ने शनिवार सुबह पत्नी हुस्नजहां पर चाकू से कई वार कर दिए। आरोपी ने चुन्नी से गला घोटकर पत्नी को जान से मारने का प्रयास किया। महिला को शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को लेकर थाने आ गई।
इस्लामाबाद निवासी इकरामुद्दीन ने लिसाड़ी गेट थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि शनिवार को उसकी बहन हुस्नजहां घर पर थी। इसी बीच आरोपी अब्दुर कादिर ने उसकी बहन से गाली-गलौज कर दी। करने करने पर आरोपी ने उस पर चाकू से कई वार कर दिए। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी ने चुन्नी से गला घोटकर हुस्नजहां को जान से मारने का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। भीड़ ने आरोपी को पकड़कर जमकर पीट दिया। सूचना पर डायल-112 मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज कर ली। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed