{"_id":"5cabaa22bdec22146a72dfc8","slug":"who-will-do-the-student-s-interest-will-give-him-the-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो करेगा छात्र हित की बात, उसको देंगे वोट का साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो करेगा छात्र हित की बात, उसको देंगे वोट का साथ
Tue, 09 Apr 2019 02:35 AM IST
Gaurav sharma
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Gaurav sharma
Updated Tue, 09 Apr 2019 02:35 AM IST
विज्ञापन
राजनीति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जो करेगा छात्र हित की बात, उसको ही जाएगा हमारा मतदान। नेता ऐसा हो जो क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को सुधारे, सरकारी स्कूलों में समय पर पाठ्य सामग्री के साथ शिक्षकों की नियुक्ति कराए। हमें ऐसा नेता चाहिए जो लोगों के बीच जाए, सड़कों के गड्ढे भरवाए, शहर को जाम मुक्त बनाए। जो क्षेत्रवासियों की बात को संसद में उठाए। यह विचार सोमवार को हाईवे स्थित स्थित दिल्ली इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत चुनावी संवाद में छात्रों ने रखे। संवाद में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने जनप्रतिनिधि को लेकर अपने विचार जाहिर किए। इस दौरान डायरेक्टर प्रो. रशद इलियास, डीन एकेडमिक शोभित शर्मा, सरित शर्मा, नीरु शर्मा, मंजीत सिंह, भारती उपाध्याय, प्रियंका शर्मा, आंचल शर्मा, निशा वर्मा, प्रो. निखिल गर्ग, मुकेश सिंह व योगेंद्र आदि शिक्षक, शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। अंत में सभी ने 11 अप्रैल को मतदान करने और मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।
लोगों के बीच जाए जनप्रतिनिधि
सांसद ऐसा जो लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनें और उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाए। चुनाव से पहले चेहरा दिखाने वाला नेता नहीं बल्कि चुनाव के बाद भी लोगों से मिलने वाला नेता चाहिए। -शैली शर्मा
सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारे
सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए बैठने की सीट नहीं हैं। समय पर किताबें नहीं मिलती। कहीं बच्चे हैं तो शिक्षक नहीं। मेरा वोट उसको जाएगा जो सरकारी स्कूलों को प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर बनाने का कार्य करेगा। -मोनिका
विज्ञापन
जनसभा का आयोजन करें
नेता ऐसा होना चाहिए जो समय-समय पर अपने क्षेत्र का निरीक्षण करे। महीने में कम से कम एक बार लोगों के साथ बैठक कर शिकायतें सुनें। समय रहे लोगाें की समस्याआें का समाधान कराए। -विकास कुमार
जनता के बारे में सोचे
बारिश होने पर सड़कें तालाब बन जाती हैं। पानी निकासी की कोई बेहतर व्यवस्था नहीं है। आए दिन नागरिक जाम से जूझते नजर आते हैं। मेरा वोट उसको हो जाएगा जो जनता के बारे में सोचेगा। -आशीष
भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए अभियान
देश को ऐसे नेता कि जरूरत है जो विकास को बढ़ावा दें और भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए कोई अभियान चलाएं। किसी पार्टी को नहीं बल्कि देश के हित में सोचने वाले नेता को मेरा वोट जाएगा। -शिवम
डायल 100 की हो व्यवस्था
नेता का प्राथमिक मुद्दा महिला सुरक्षा होना चाहिए। खासकर स्कूल-कॉलेज जाने वाली लड़कियों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम उठाना चाहिए। कॉलेज के आसपास डायल 100 की व्यवस्था होनी चाहिए। -आंचल पाल
शहर को बनाएं स्वच्छ
शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर हैं। शहर में साफ सफाई न होने की कारण आसपास के शहरों में मेरठ की छवि खराब हो रही है। जो शहर को स्वच्छ बनाने के लिए करेगा काम उसको ही जाएगा मेरा मतदान। -स्वाति
सबको लेकर चलें साथ
मेरा वोट उसको जो सबको साथ लेकर चलेगा। जो क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देगा। जो महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करेगा। साथ ही समय पर जनता के बीच जाकर समस्या सुने। -निकिता
पढ़ा लिखा हो जनप्रतिनिधि
हमें पढ़ा-लिखा नेता चाहिए। जिसको अपने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में पता हो। साथ ही समय पर समाधान भी कराए। जो क्षेत्र में ऐसे विकास कार्य करवाए, जिससे राष्ट्रीय स्तर पर मेरठ का नाम हो सके। -लव कुमार
युवाओं को दिलाए रोजगार
युवाओं की आज सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है। कॉलेज की पढ़ाई पूरी होने के बाद डिग्री तो मिल जाती है पर नौकरी नहीं मिलती। मेरा वोट उसको जो युवाओं को रोजगार दिलाने के क्षेत्र में कार्य करेगा। -सचिन
अपराध मुक्त हो शहर
शहर में बढ़ते अपराध की वजह से मेरठ की छवि खराब हो रही है। इससे आसपास के लोग मेरठ में आने से डरते हैं। नेता ऐसा हो जो कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए। ताकि लोग खुद को सुरक्षित महसूस करे। -साजिद