फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   When will the problems of farmers be solved? This question has been raised twice in the assembly session also.

Meerut News: कब होगा किसानों की समस्या का समाधान, विधानसभा सत्र में भी दो बार उठ चुका प्रश्न

Thu, 25 Dec 2025 10:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
When will the problems of farmers be solved? This question has been raised twice in the assembly session also.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे दूसरे चरण के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया के विरोध को लेकर 14 महीने से लगातार किसान धरने पर बैठे हैं। किसानों की समस्याओं का आखिर कब समाधान होगा। किठौर विधायक शाहिद मंजूर द्वारा विधानसभा सत्र में दो बार यह प्रश्न उठाया जा चुका है।

प्रशासन ने गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक गलियारे के विस्तार को लेकर पहले चरण में लगभग 214 हेक्टेयर जमीन बिना विरोध के किसानों ने दे दी थी। प्रशासन दूसरे चरण के लिए 292 हेक्टेयर जमीन लेना चाह रहा था। दूसरे चरण के लिए करीब 800 किसानों की जमीन अधिग्रहण होनी है। किसान अपनी जमीन अब किसी भी मूल्य में देने के लिए राजी नहीं हैं। इसी को लेकर करीब 14 महीने से लगातार छतरी मोड़ पर किसान धरने पर बैठे हैं। उधर, प्रशासन ने न तो आज तक किसानों की ही सुध ली और न ही इस अधिग्रहण प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहा है। किसानों की समस्या को लेकर किठौर विधायक शाहिद मंजूर भी विधानसभा सत्र में दो बार किसानों की समस्या को लेकर अपनी बात रख चुके हैं। उधर 14 माह से लगातार किसान गर्मी, बरसात व कड़ाके की ठंड में धरने पर डटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed