{"_id":"699dc7a708f0f48e8908c8d0","slug":"when-will-the-people-of-mawana-get-relief-from-traffic-jams-meerut-news-c-40-1-smrt1041-111718-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आखिर मवाना के लोगों को कब मिलेगी जाम से निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आखिर मवाना के लोगों को कब मिलेगी जाम से निजात
विज्ञापन
मुख्य मार्ग पर लगे जाम के कारण वाहनों की लंबी लाईन। (मवाना)
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। नगर के मुख्य मार्ग पर जाम की समस्या स्थायी हो गई है। थाना तिराहे से लेकर बस स्टैंड पुलिस चौकी तक मेरठ रोड पर जाम के कारण वाहनों की लाइन लगी रहती है लेकिन स्थानीय पुलिस प्रशासन व नगर पालिका जाम की समस्या का समाधान कराने के लिए गंभीर नहीं है।
जाम का मुख्य कारण ई-रिक्शाओं की बाढ़, सड़क किनारे लोगों द्वारा पार्किंग के रूप में इस्तेमाल किया जाना, साथ ही ठेली आदि खड़े होना, बड़े वाहनों का टोल बचाने के प्रयास में बाईपास से न जाकर नगर के मध्य से गुजरना, गन्ना लदे वाहनों का आवागमन है। इस ओर पुलिस प्रशासन ध्यान देने को तैयार नहीं है। यदा कदा तहसील प्रशासन और नगर पालिका के संयुक्त तत्वावधान में अस्थायी अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाती है, जो कुछ घंटे ही चलकर रह जाता है। लोग फुटपाथ पर आड़े तिरछे वाहनों को खड़ा कर खरीदारी करने के लिए चले जाते हैं। मंगलवार को भी नगर में मेरठ-पौड़ी मार्ग पर जाम के हालात रहे। रुक-रुककर जाम लगता रहा। फलावदा तिराहा, सुभाष चौक पर जाम की विकट समस्या रही। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए चौराहों पर पुलिस पिकेट तैनात की हुई है। समय-समय पर थाना पुलिस सड़क किनारे से अस्थायी अतिक्रमण हटवाती रहती है।
विज्ञापन
एसडीएम संतोष कुमार सिंह का कहना है कि त्योहारों के मद्देनजर नगर पालिका टीम व पुलिस को साथ लेकर अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। जिससे त्योहारों में यातायात व्यवस्था सुचारू रहे।