फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   when planning for old city

पुराने शहर की समस्याओं को लेकर कब बनेगा प्लान, जानने के लिए पढ़े

Mon, 20 Feb 2017 10:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 20 Feb 2017 10:31 AM IST
विज्ञापन
when planning for old city
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पुराने शहर में जनसमस्याओं का अंबार लगा हुआ है। संकरी गलियां और सघन बाजार होने के कारण यहां लोगों को समस्याएं हैं। इसी कारण तमाम जनसुविधाओं का अभाव है। यहां के बाशिंदे कई बार मांग उठा चुके हैं, लेकिन इसका कोई सार्थक परिणाम नहीं निकला। लोगों की मांग है कि इस क्षेत्र के भू उपयोग को बदला जाए। साथ ही यहां पार्किंग की समस्या को दूर किया जाए।

विज्ञापन


खैरनगर बाजार, घंटाघर, शहर सर्राफा, कागजी बाजार, नील की गली, वैली बाजार, बजाजा, पत्थर वालान, कोटला आदि मुहल्लों की कारोबार की दृष्टि से अपनी अलग पहचान है। यहां छोटी छोटी गलियां हैं। अधिकांश क्षेत्र सघन आबादी वाला है। अब इस क्षेत्र में हाल बुरा है। गलियां होने के कारण यातायात पूरी तरह से बाधित रहता है। चार पहिया वाहन तो भीतर नहीं जा सकते हैं। दोपहिया वाहन भी सही से नहीं निकाले जा सकते हैं। ऐसे में यहां के लोग कई बार यह मांग कर चुके हैं कि यहां भू उपयोग बदला जाए। इसका क्षेत्र आवासीय है, लेकिन यहां के लोगों का कहना है कि इसे मिश्रित किया जाए।
विज्ञापन

 
यह है लोगों की मुख्य मांग
 लोगों का कहना है कि यहां व्यवसायिक और आवासीय क्षेत्र का स्पष्ट चिह्निकरण नहीं है। ऐसे में इस क्षेत्र में कुछ नियमों में छूट देना बेहद जरूरी है। जैसे मकान बनाते समय साइट बैक, सेट बैक आदि में छूट दी जाए। पार्षद विजय आनंद ने कहा कि इस बाबत बोर्ड बैठक में सवाल उठाया था। मंडलायुक्त और एमडीए वीसी को भी प्रस्ताव दिया गया था। उन्होंने कहा था कि यहां यह शर्त लागू की जा सकती है कि जो भी मकान बनाए वह अपने यहां पार्किंग करे। पार्किंग थोड़ा अंडर ग्राउंड हो सकती है। उसके ऊपर कॉमर्शियल तथा उसके ऊपर आवासीय भवन बनाया जा सकता है। नियमों से मुक्त करते हुए कुछ मॉडल बनाए जाएं। आगजनी की घटना होने पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां भी मौके पर नहीं जा पाती है। हर नए निर्माण पर एक पावरफुल सबमर्सिबल लगाने की शर्त लगाने की मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीसी कर चुके हैं भ्रमण
वीसी एमडीए योगेन्द्र यादव इस क्षेत्र का भ्रमण कर चुके हैं। वह यहां काम करने को लेकर सकारात्मक हैं। इस पर अभी और मंथन चल रहा है। इसके अलावा यहां आबचक की भी समस्या है। आबचक वह स्थान हैं जहां कई मकानों के पानी की निकासी होती है और यह स्थान खाली पड़ा होता है। अब यहां आबचक कूड़े से अटे हैं। वार्ड  51 में ही 55 आबचक हैं। उन्हें भी आवासों में ही शामिल करने की मांग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed