फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   What kind of arrangement is this, farmers have not received sugarcane payment even after 12 days

Meerut News: यह कैसी व्यवस्था, 12 दिन बाद भी किसानों को नहीं मिला गन्ना भुगतान

Wed, 26 Nov 2025 09:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 09:03 PM IST
विज्ञापन
What kind of arrangement is this, farmers have not received sugarcane payment even after 12 days
मिल प्रबंधन सॉफ्टवेयर की खामियां गिनाकर किसानों को कर रहा गुमराह
विज्ञापन

राजकुमार चौहान
बहसूमा। किसानों को चीनी मिल द्वारा गन्ना भुगतान इस बार सीधा किसानों के बैंक खातों में भेजने की व्यवस्था परवान नहीं चढ़ रही है। 12 दिन पूर्व टिकौला शुगर मिल द्वारा भेजा गया गन्ने का भुगतान जिला सहकारी बैंक से जुड़े किसानों के खाते में अब तक नहीं पहुंच पाया है। इससे किसान परेशान हैं।

सहकारी गन्ना समितियों में हुए घोटाले के बाद प्रदेश सरकार ने इस बार समितियों की मध्यस्थता को समाप्त कर पारदर्शिता लाने के लिए किसानों का गन्ना भुगतान सीधे बैंक खातों में भेजने की व्यवस्था लागू की है। लेकिन यह व्यवस्था बहसूमा क्षेत्र के किसानों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। टिकौला शुगर मिल की गन्ना समिति मवाना, रामराज व खतौली से जुड़े करीब 16 हजार किसानों के बैंक खाते जिला सहकारी बैंक में संचालित हैं। 14 नवंबर को टिकोला शुगर मिल द्वारा भेजा गया गन्ना भुगतान किसानों के बैंक खातों में नहीं पहुंचा है। किसान बैंक के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

बैंक अधिकारियों का कहना है कि अभी शुगर मिल ने भुगतान नहीं भेजा है। मिल कर्मचारी किसानों को समितियों द्वारा जिला सहकारी बैंक का पुराना आईएफएससी कोड भेजने की बात कह रहे हैं। वहीं, मिल प्रबंधन सॉफ्टवेयर की खामियां गिनाकर किसानों को गुमराह कर रहा है। मवाना, रामराज व खतौली समिति से जुड़े 16 हजार किसानों के बैंक खाते में करीब 4.30 करोड़ रुपये गन्ना भुगतान नहीं पहुंचा है। जिला सहकारी बैंक से जुड़े किसानों को गन्ने का भुगतान नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल द्वारा गन्ना भुगतान किए हुए 12 दिन बीत चुके हैं। इससे किसानों की समस्या बढ़ गई है। वह लगातार बैंक व मिल अधिकारियों से संपर्क कर भुगतान के बारे में जानकारी मांग रहे हैं लेकिन तकनीकी कारणों ने उनकी परेशानी को बढ़ा दिया है। किसानों का कहना है कि चीनी मिल व बैंक दोनों मिलकर किसानों के गन्ना भुगतान की धनराशि से ब्याज का लाभ उठा रहे हैं। (संवाद)
बयान....



टिकोला शुगर मिल द्वारा गन्ने का भुगतान अभी तक किसानों के बैंक खातों में नहीं भेजा गया है। भुगतान मिलते ही किसानों के खातों में चला जाएगा। -गुरु दयाल, प्रबंधक, जिला सहकारी बैंक, बहसूमा

बयान...

मिल द्वारा भेजे गए गन्ने के भुगतान में कोई देरी नहीं है। लखनऊ में कंप्यूटर सॉफ्टवेयर डबल जीरो की डिजिट को नहीं पकड़ पा रहा है। व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए गन्ना विभाग का अमला लगा हुआ है। संभवत: बृहस्पतिवार को किसानों के बैंक खातों में पैसा पहुंच जाएगा। -हिमांशु कुमार मंगलम, यूनिट हेड, टिकौला शुगर मिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed