फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Western disturbance changes weather, chances of thunderstorm and rain today too

Meerut News: पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, आज भी आंधी बारिश के आसार

Sun, 03 May 2026 06:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 03 May 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
Western disturbance changes weather, chances of thunderstorm and rain today too
चली हल्की धूल भरी आंधी, 5 तक मिला जुला रहेगा मौसम, वेस्ट यूपी में आंधी बारिश के आसार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में उतार-चढ़ाव बना है। रविवार को दोपहर के समय कई स्थानों पर हल्की धूल भरी आंधी चली। सोमवार को आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
अप्रैल माह में जून जैसी प्रचंड गर्मी देखने को मिली, लेकिन मई शुरू होते ही गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम में बार बार आ रहे बदलाव के कारण तापमान में उतार चढ़ाव हो रहा है।रविवार सुबह के समय में तेज धूप के साथ तेज हवा चली लेकिन दोपहर में आसमान पर बादल छाने गए और हल्की धूल भरी आंधी चली। दोपहर बाद उमस ने परेशान रखा। हालांकि बारिश के बाद से लू का प्रकोप भी कम हुआ है। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि 5 मई तक मौसम इसी तरह बना रहेगा।
विज्ञापन

इस दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है, जिससे गर्मी का असर अपेक्षाकृत कम रहेगा। हालांकि दिन में धूप निकलने पर उमस और हल्की गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते बादल छाने, तेज हवाएं चलने और बीच-बीच में बारिश हो सकती है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 205 दर्ज किया गया। जबकि, गंगानगर में 153, जयभीम नगर में 155, एमआईईटी कॉलेज के पास 326, पल्लवपुरम में 186 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed