अब बदमाशों की खैर नहीं... मुठभेड़ में 12 हजार का इनामी दबोचा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली में पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने मुठभेड़ के दौरान 12 हजार के इनामी बदमाश को दबोच लिया। पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी बदमाश भगाने में कामयाब हो गया। फरार बदमाश की तलाश की गई, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस ने बदमाशों की बाइक और पकड़े गए बदमाश के कब्जे से तमंचा, कारतूस बरामद किए हैं। घायल बदमाश को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर प्रीतम पाल सिंह को सोमवार शाम सूचना मिली कि बाइक पर दो बदमाश नगर में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए आ रहे हैं। इंस्पेक्टर ने पुलिस बल और क्राइम ब्रांच की टीम के साथ गांव भैंसी नाले के पास बाइक सवार बदमाशों को रुकने का इशारा किया। बदमाश फायरिंग करते हुए नाले की पटरी के रास्ते से सराय रेलवे फाटक की ओर भाग निकले। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण भी मौके पर आ गए। पुलिस और ग्रामीणों ने दोनों बदमाशों का पीछा किया।
बदमाश रास्ते में ही बाइक छोड़कर भाग निकले। एक बदमाश को भागते हुए गांव नावला मार्ग पर जंगल में घेर लिया। बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाब में गोलियां चलानी शुरू कर दी। पुलिस की गोली भागते हुए बदमाश के पैर में लगी। गोली लगते ही बदमाश नीचे गिर गया और पुलिस ने उसको दबोच लिया।
पढ़ें : Encounter : पुलिस कस्टडी से भागा बदमाश मुठभेड़ में ढेर, एक घायल
पूछताछ के दौरान पकड़े गए बदमाश
एसपी सिटी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के गांव पावली खुर्द निवासी कल्लू उर्फ सुल्तान पुत्र सलीम बताया है, जबकि फरार बदमाश जिला बागपत के थाना दोघट निवासी जान मोहम्मद उर्फ जानू पुत्र इकबाल है। दोनों बदमाशों पर 12-12 हजार रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस ने बाइक व पकड़े गए बदमाश के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फाइनेंस कंपनी में डकैती, सरधना में 11 लाख लूटे थे
इंस्पेक्टर पीपी सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश कल्लू ने 28 जून को नेहरुनगर कालोनी में स्थित भारत फाइनेंस कंपनी में फरार बदमाश जान मोहम्मद व अपने अन्य साथियों के साथ दिनदहाड़े 1.54 लाख रुपए की डकैती डाली थी। इसके एक सप्ताह पूर्व इन बदमाशों ने सरधना में गन्ना सोसाइटी में घुसकर 11 लाख रुपए की लूट की थी। शातिर दोनों बदमाश उसी दिन से फरार थे। डीआईजी ने दोनों बदमाशों पर 12-12 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
बदमाशों पर लूट, हत्या डकैती के मुकदमे दर्ज
इंस्पेक्टर पीपी सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश कल्लू व फरार बदमाश जान मोहम्मद के विरुद्ध लूट, हत्या और डकैती के अलग अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं। फरार बदमाश जान मोहम्मद ने रमाला में सोने की चेन लूटकर टीचर की हत्या कर दी थी। इस पर थाना खतौली, कंकरखेड़ा, फुगाना, दोघट, फलावदा आदि थानों में लूट, हत्या व डकैती के 22 मुकदमे दर्ज हैं। एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
पढ़ें : एनकाउंटर : पुलिस कस्टडी से फरार आरोपी मुठभेड़ में ढेर, 2 पुलिसकर्मी घायल
पांच दिन बाद भी आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर
बहन की हत्या की गवाह अमीर फातमा की घर में घुसकर गला रेतकर हत्या करने वाले आरोपी पांच दिन बाद भी पुलिस पकड़ से बाहर है। वहीं, इस हत्याकांड की गवाह तीसरी बहन को भी अब हत्या का डर सता रहा है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
गांव में छह सितंबर की शाम हथियार बंद हमलावरों ने हत्या के मामले की चश्मदीद की उसके परिवार सहित हत्या करने के मकसद से हमला बोल दिया था। इसमें चश्मदीद अमीर फातमा की गला काटकर हत्या कर दी गई थी, जबकि मां हमले में घायल हो गई थी। अमीर फातमा की छोटी बहन अमीर अफसरा वहां से बच निकली थी। इस मामले में 34 पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/