फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: बागपत में एक करोड़ के गांजे के साथ तीन गिरफ्तार, बिजनौर में अवैध कब्जे पर चली जेसीबी

Tue, 21 Nov 2023 05:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 21 Nov 2023 05:37 PM IST
खास बातें

बीमा पॉलिसी बंद कराने की कोशिश में उप्र व्यापार मंडल के महानगर कोषाध्यक्ष तारीक अनवर ने 42.87 लाख गवां दिए। वहीं मुजफ्फरनगर में ओवरलोड पकड़े जाने पर बिजी विभाग के जेई से मारपीट का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
West UP News Live: Rs 42.87 lakh cheated in the name of closing insurance policy, six dengue patients found
बागपत में पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

05:31 PM, 21-Nov-2023
फूड डिपार्टमेंट ने की छापामारी, हलाल लिखे प्रोडक्ट मिले

हलाल प्रमाणित उत्पादों पर यूपी के पाबंदी के बाद फूड डिपार्टमेंट के द्वारा छापामारी की गई। मेरठ में सभी बड़े डिपार्टमेंटल स्टोर्स पर जांच की गई। इस दौरान एक स्टोर में हलाल लिखे प्रोडक्ट मिले। फूड डिपार्टमेंट की छह टीमें मेरठ में छापामारी कर रही हैं।

बताया गया कि हलाल प्रमाणित उत्पादों की बिक्री मिलने पर फूड डिपार्टमेंट की टीम सख्त एक्शन लेगी। सीएफएसओ शिव कुमार ने बताया कि लखनऊ रिपोर्ट भेजी जाएगी। कहा कि हलाल प्रमाणित उत्पाद बेचते मिले तो एक्शन होगा। बताया जा रहा है कि एफआईआर दर्ज की जाएगी। वहीं, टीम लोगों को जागरूक भी कर रही है।
04:21 PM, 21-Nov-2023

बिजनौर में अवैध कब्जे को जेसीबी से कराया ध्वस्त

बिजनौर जनपद के झालू क्षेत्र के गांव खारी निवासी एक व्यक्ति द्वारा प्राथमिक विद्यालय की भूमि पर एक व्यक्ति द्वारा अवैध भवन को उच्च न्यायालय के आदेश पर एसडीएम सदर, पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने जेसीबी मशीन चलाकर ध्वस्त किया गया। 

हल्दौर ब्लॉक क्षेत्र के गांव खारी निवासी एक व्यक्ति ने प्राथमिक विद्यालय की 239 वर्ग मीटर की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर मकान बना रखा है। पूर्व ग्राम प्रधान एजाज अली की शिकायत पर उच्च न्यायालय द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों को अवैध कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए।

उच्च न्यायालय द्वारा अवैध कब्जा हटाने के संबंध में पत्र प्राप्त होने पर एसडीएम सदर विजय वर्धन, थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह, नायब तहसीलदार प्रीति, हल्दौर बीईओ अमरेश, राजस्व विभाग के लेखपाल राम सिंह टीम के साथ मंगलवार को गांव पहुंची। एसडीएम सदर ने जेसीबी मशीन चलवाकर अवैध रूप से कब्जा हटवाकर मकान ध्वस्त कराया।
विज्ञापन
04:18 PM, 21-Nov-2023
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने उड़ीसा से तस्करी कर लाए गए एक करोड़ के गांजे के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सर्विलांस और कोतवाली पुलिस की टीम ने चेकिंग के दौरान ट्रक में काजू के छिलकों में छिपाया गया 8.17 क्विंतल गांजा बरामद किया गया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। 

एसपी ने प्रेस वार्ता कर किया गांजा तस्करी के खेल का खुलासा किया है, आरोपियों में एक गांजा तस्कर उड़ीसा तो दो हरियाणा के नूह के रहने वाले हैं। तीनों गांजा तस्करों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
01:51 PM, 21-Nov-2023

मुजफ्फरनगर में बिजली विभागे के जेई से मारपीट

मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड पर फर्नीचर बनाने के कारखाने में ओवर लोड पकडे जाने पर बिजली विभाग के जेई के साथ मारपीट कर दी गई। अन्य कर्मचारियों से धक्का मुक्की की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कर्मचारियों ने गिरफ्तारी की मांग करते हुए काम बंद दिया है।

मिमलाना रोड पर फर्नीचर कारखाने में बिजली का खराब मीटर बदलने के लिए टेस्ट लैब कर्मचारी ज्ञानेश कुमार गए  तो वहां ओवरलोड देखकर उन्होंने जेई मंगलराम, लाइनमैन प्रवेज आलम, दीपक कुमार को बुला लिया। जिन्हें देखकर वहां मौजूद दिलशाद, नौशाद, इंतजार आदि ने जेई के साथ मारपीट कर दी।  वहां से भाग आई टीम ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, कर्मचारियों ने गिरफ्तारी की मांग कर बिजली घर पर काम करना बंद कर दिया है। शहर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है।
01:49 PM, 21-Nov-2023
सीओ सिविल लाइन की फर्जी आईडी बनाकर मांगी मदद 
कई आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की फर्जी आईडी बनाकर लोगों से मदद मांगने के प्रकरणों के बाद रविवार को सीओ सिविल लाइन भी इसके शिकार हो गए। उनके नाम से फर्जी आईडी बनाकर साइबर ठगों ने कई लोगों से रुपये की मांग की।

इसका पता चलने पर सीओ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस तरह के मेसेज पर ध्यान न देने की अपील की। जिले में डीएम, आईजी, एडीजी के नाम से भी फर्जी आईडी बनाकर मदद मांगने के मामले में सामने आए हैं। सीओ सिविल लाइन के मामले में साइबर क्राइम की टीम लगा दी गई। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

डेंगू के सोमवार को छह मरीज मिले, जो भावनपुर, लल्लापुरा, रजबन, रोहटा और सरधना के रहने वाले हैं। जिले में अब तक डेंगू के 1121 मरीज मिल चुके हैं। डेंगू के मरीजों के मिलने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। देहात क्षेत्र से मरीजों के मौत की भी खबरें आ रही हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग इनकी पुष्टि नहीं कर रहा है। अभी तक जिले में सिर्फ तीन मरीजों की डेंगू से मौत होने की पुष्टि की है।
01:49 PM, 21-Nov-2023
युवक के बैंक खाते से बदमाशों ने 48 हजार रुपये उड़ाए
हस्तिनापुर के लतीफपुर गांव निवासी युवक के साथ साइबर ठगों ने करीब 48 हजार की नकदी उड़ा ली। पीड़ित ने थाने रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।
गुलविंद्र पुत्र कुलवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने बैंक खाते की स्टेटमेंट निकलवाने के लिए पीएनबी का कस्टर केयर नंबर गूगल पर सर्च किया था। प्रदर्शित नंबर पर उन्होंने कॉल की तो सामने वाले ने बात करने के लिए दूसरा नंबर दिया।

उन्होंने बात की तो उनसे एटीएम कार्ड की डिटेल मांगी। इसके बाद उनके मोबाइल पर आया ओटीपी मांगा। गुलविंद्र ने सभी डिटेल और ओटीपी नंबर दे दिया। इसके बाद उनके खाते से कई किस्तों में करीब 48 हजार रुपये निकल गए। ठगी होने पर पीड़ित ने अपना बैंक खाता फ्रिज करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:51 PM, 21-Nov-2023

West UP News Live: बागपत में एक करोड़ के गांजे के साथ तीन गिरफ्तार, बिजनौर में अवैध कब्जे पर चली जेसीबी

बीमा पॉलिसी बंद कराने की कोशिश में उप्र व्यापार मंडल के महानगर कोषाध्यक्ष तारीक अनवर ने 42.87 लाख गवां दिए। पीड़ित ने रेलवे रोड थाने में 9 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

रेलवे रोड के मकबरा अब्बू निवासी तारीक अनवर ने बताया कि एक प्राइवेट बीमा कंपनी से उन्होंने 1.22 लाख प्रतिवर्ष की पॉलिसी 12 वर्ष तक के लिए 2017 में कराई थी। छह वर्ष तक उन्होंने छह किस्त जमा कराई थी।

किसी कारणवश 27 सितंबर 2023 को वह कंपनी की शाखा में पाॅलिसी बंद कराने की जानकारी करने गए थे। इसके बाद से उनके पास से कंपनी के अधिकारियों के नाम से कई नंबरों से कॉल आने लगी।

इन लोगों ने विभिन्न मदों में कई किश्तों में उनसे 43.87 लाख रुपये जमा करा लिए। यह पैसा उन्हें रिफंड होने का आश्वासन दिया गया। लेकिन उनके खाते में कोई पैसा नहीं आया। उन्होंने इन नंबरों पर कॉल की तो सभी बंद मिले। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed