{"_id":"6af6f5e3d68a55c13b018073","slug":"kanpur-diploma-pharmacists-association-stages-a-protest-at-the-cmo-office-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन का सीएमओ ऑफिस पर धरना,18 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा गया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन का सीएमओ ऑफिस पर धरना,18 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा गया ज्ञापन
Fri, 13 Nov 2026 05:05 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 13 Nov 2026 05:05 PM IST
सार
Kanpur News: कानपुर में डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन ने शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर 18 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। एसोसिएशन ने अस्पतालों में फार्मेसिस्टों के पद बढ़ाने, पदनाम परिवर्तन और नुस्खा लिखने का अधिकार दिए जाने जैसी प्रमुख मांगें उठाईं।
विज्ञापन
सीएमओ ऑफिस में धरना-प्रदर्शन करते फार्मेसिस्ट
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन द्वारा शुक्रवार को सीएमओ कार्यक्रम में धरना दिया गया। इसमें एसोसिएशन द्वारा सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी को 18 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप सिंह सचान व मंत्री विवेक सिंह यादव ने कहा कि मरीजों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए सीएचसी पर चीफ फार्मेसिस्ट के दो पद और फार्मेसिस्ट के तीन पद आवश्यक होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री विवेक सिंह यादव ने कहा कि पदनाम परिवर्तन व नुस्खा का अधिकार दिए जाने की मांग की। साथ ही, विभाग के अन्य सवर्ग जैसे नेत्र सहायक करने को नेत्र परीक्षण अधिकारी, स्टाफ नर्स को नर्सिंग अधिकारी का पदनाम देने व फार्मासिस्ट को पदनाम परिवर्तन किए जाने में सरकार को कोई परेशानी नहीं होना चाहिए। वहीं, प्रदर्शन के दौरान तेज आवाज में बज रहे साउंड सिस्टम से मरीजों को दिक्कत हुई। इस दौरान राजेंद्र कुमार पटेल, विमल श्रीवास्तव, सीबी सचान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
