फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   West UP 'Gang 26' expose

वेस्ट यूपी का ‘गैंग 26’ बेनकाब 

Fri, 08 Apr 2016 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Fri, 08 Apr 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
West UP 'Gang 26' expose
वाहन चोरों के बारे में जानकारी देते एसएसपी और बरामद वाहन (नीचे)। - फोटो : अमर उजाला
वेस्ट यूपी में सैकड़ों वाहन चोरी कर चुका ‘गैंग 26’ बृहस्पतिवार को बेनकाब हो गया। क्राइम ब्रांच और पांच थानों की पुलिस ने इस गैंग के 10 शातिर सदस्यों को दबोचते हुए लूट और चोरी के 30 दुपहिया वाहन बरामद किए हैं।
विज्ञापन


महज 17 सेकेंड में वाहन उड़ाने वाला यह गैंग 26 वाहन चोरी करने या लूटने के बाद ही घर लौटता था। यह गैंग जिस कबाड़ी को वाहन बेचता था, वह सपा नेता था, जिसे पार्टी निष्कासित कर चुकी है।
विज्ञापन


एसएसपी डीसी दूबे ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि घर से निकलने के बाद कितने वाहन लूटने या चोरी करने हैं, इसके लिए बदमाशों में होड़ लगी हुई है। पकड़ा गया गैंग जाकिर उर्फ ‘26’ है। जाकिर का नाम ‘26’ इसलिए पड़ा क्योंकि वह अपने गैंग के साथ 26 वाहन चोरी या लूटने के बाद ही घर लौटता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा ‘गैंग 27’ और ‘गैंग 29’ भी हैं, जोकि इतने वाहन लूटने के बाद घर लौटते हैं। इस गैंग के आरोपियों के खिलाफ मेरठ, दिल्ली, गाजियाबाद जिलों के कई थानोें में रिपोर्ट दर्ज हैं। उनको इन्हीं नाम से सदर बाजार और देहली गेट इलाके में जाना जाता है। इस गैंग को पकड़ने में सफलता पाने वाली मेरठ क्राइम ब्रांच, मेडिकल, नौचंदी, सदर बाजार, ब्रह्मपुरी और परतापुर पुलिस को डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने 12 हजार रुपये का इनाम दिया है। 

गिरफ्तार आरोपी 
1. अय्याज पुत्र हनीफ निवासी रविंद्र पुरी सदर बाजार 
2. इस्माइल पुत्र इस्लाम निवासी ढोलकी मोहल्ला सदर बाजार 
3. राहुल चक्की पुत्र प्रदीप निवासी दाल मंडी सदर बाजार 
4. शमशेर पुत्र वहीद निवासी शाहपुर जैनपुर रोहटा 
5. जाकिर उर्फ 26 पुत्र यामीन निवासी जली कोठी देहली गेट 
6. अंशुल कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी कांशीराम कॉलोनी खरखौदा 
7. करीम पुत्र बाबू निवासी धोला कुआं इस्लामाबाद लिसाड़ी गेट 
8. सरफराज पुत्र मौजूद्दीन निवासी काजीपुर खरखौदा
9. रवि पुत्र सतीश निवासी देवपुरा नई बस्ती टीपीनगर 
10. कपिल पुत्र जयप्रकाश निवासी रिठानी परतापुर 

पलक झपकते बाइक चोरी
पुलिस
के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि वह घरों के बाहर, मार्केट, सिनेमाघरों और स्कूलों के बाहर खड़े दुपहिया वाहनों को आसानी से चुरा लेते है। बाइक या स्कूटी चोरी करने में उन्हें महज 17 सेकेंड लगते हैं। 5 हजार रुपये में सोतीगंज में कबाड़ी मोइनुद्दीन उर्फ मुन्नू और उसके भाई जावेद पुत्र दीन मोहम्मद निवासी गंज बाजार सदर बाजार को चोरी के वाहन बेचते हैं। सोतीगंज के कबाड़ी तक बाइक पहुंचाने का काम अय्याज का था।  

गिरोह में सभी शातिर 
एसएसपी ने बताया कि ‘26’ गैंग मेें सभी आरोपी वाहन चोरी, लूटने में शातिर हैं। सोतीगंज में राहुल चक्की को सब जानते हैं। इसके अलावा ईस्माइल, शमशेर, अय्याज, करीम, अंशुल, सरफराज का आपराधिक रिकॉर्ड है। सभी आरोपी अब तक सैकड़ों दुपहिया वाहन चोरी और लूट कर चुके है। गिरोह के फरार साथियों की तलाश जारी है। 

मुन्नू कबाड़ी को पकड़ो 
सोतीगंज
में मोइनुद्दीन उर्फ मुन्नू चोरी और लूट के वाहन खरीदता है। तीन दिन से पुलिस मुन्नू की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। मुन्नू समाजवादी पार्टी का नेता था। वाहन चोरी के मामले में जेल जाते ही पार्टी ने उसको निष्कासित कर दिया। सदर बाजार पुलिस ने बताया कि इस मामले में मुन्नू वांछित है। जिसकी तलाश में पुलिस लगी है। 

इंचार्ज नहीं, कांस्टेबलों ने किया काम 
एसएसपी
ने बताया कि इस गुडवर्क में इंचार्ज से ज्यादा काम कांस्टेबलों ने किया है। क्राइम ब्रांच के प्रभारी संजीव यादव और उसकी टीम को एसएसपी ने बधाई दी। वहीं, सदर बाजार, मेडिकल, नौचंदी, ब्रह्मपुरी और परतापुर थाने के कांस्टेबलों को शाबासी दी। 

दहेज में मिली बाइक भी लगाई 
आरोपी
अय्याज को बाइक दहेज में मिली थी। पुलिस ने यह बाइक भी चोरी की बाइक के साथ आरोपियों पर लगा दी। इसके अलावा एक बाइक का मुकदमा ही दर्ज नहीं है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि अय्याज अपनी बाइक की नेम प्लेट बदलकर वारदात में जाता था।


21 बाइक और 9 स्कूटी हुई बरामद 
पुलिस
ने बताया कि छह पल्सर, एक अपाचे, तीन स्पेलेंडर, चार बजाज डिस्कवर, एक टीवीएस, पांच पैशन, एक ग्लैमर बाइक के अलावा नौ स्कूटी बरामद हुई है। थाना सदर बाजार में लोग अपनी-अपनी चोरी हुई बाइक पहचानने पहुंचे। तीन बाइकों को लोगों ने पहचान भी लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed