फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weird case in Baghpat: People says that snake noise is heard from the cemetery

अजीबोगरीब: कब्र से आवाज सुनाई देने का दावा, कब्रिस्तान में लगा मजमा, जानें- क्या है सच्चाई

Fri, 14 Jun 2019 08:17 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 14 Jun 2019 08:17 PM IST
विज्ञापन
Weird case in Baghpat: People says that snake noise is heard from the cemetery
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां सांप के डंसने से हुई युवक की मौत के बाद एक युवती ने कब्र से आवाज सुनाई देने का दावा कर दिया। इसके बाद शुक्रवार को मृतक की कब्र के पास ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

विज्ञापन


बता दें कि पूरनपुर नवादा गांव में दो दिन पहले सांप के डंसने से एक युवक की मौत हो गई थी। अब शुक्रवार को उसी गांव की एक युवती ने कब्र से आवाज सुनाई देने की बात कही। वहीं समाज के लोगों ने धर्म गुरुओं से कब्र से आवाज आने के संबंध में बातचीत की। उन्होंने दोबारा आवाज सुनाई देने का इंतजार करने के लिए कहा। ग्रामीण आवाज सुनने के लिए घंटों तक कब्र के पास बैठे रहे। मगर दोबारा आवाज नहीं आई। इसके बाद ग्राम प्रधान ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


बीते सोमवार को पूरनपुर नवादा निवासी यूसुफ (30) पुत्र गाजूद्दीन अपने खेत में पानी चलाने के लिए नाली साफ कर रहा था। उसी समय सांप ने उसे डस लिया। परिजनों ने जीटीबी अस्पताल दिल्ली में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शव को कब्रिस्तान में दफना दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शुक्रवार को साहिबा कब्रिस्तान के पास से उपले लेने गई थी। उसका कहना है कि उसे यूसुफ की कब्र से आवाज सुनाई दी। उसने घर पहुंचकर परिजनों को बताया। परिजन यूसुफ के घर पहुंचे और उसके पिता गाजूद्दीन और भाई यामीन को कब्र से आवाज सुनाई देने की जानकारी दी। मृतक के परिजन कब्र पर पहुंचे। बाद में अन्य ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने कब्र खोदने के लिए कहा। लेकिन परिजन नहीं माने। परिजनों ने मेरठ में भी मौलानाओं से बात की।

धार्मिक गुरुओं ने परिजनों को बताया कि ऐसा नहीं होता है। लेकिन इसके बाद भी अगर कब्र से दोबारा आवाज आती है तो कब्र खोद सकते हैं। ग्रामीण और परिजन देर शाम तक कब्र के पास बैठे रहे। मगर उन्हें कोई आवाज सुनाई नहीं दी। कुछ ग्रामीण इसे सिर्फ अंधविश्वास बता रहे हैं।
 
वहीं, ग्राम प्रधान जय भाटी ने बताया कि कब्र खोदने का फैसला मृतक के परिजनों को लेना है। यदि वह ऐसा करने को कहेंगे तो कब्र खोदकर दिखवाया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed