फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weddings galore in the pavilions, causing traffic jams on the roads

Meerut News: मंडपों में शादियाें की धूम, सड़क पर लगा जाम

Sat, 14 Feb 2026 08:01 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 14 Feb 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
Weddings galore in the pavilions, causing traffic jams on the roads
मेरठ-बड़ौत मार्ग पर स्थित लाहौरगढ़ गांव में शादियां अधिक होने से बनी समस्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। मेरठ-बड़ौत मार्ग पर स्थित लाहौरगढ़ गांव में शनिवार की दोपहर को शादियां अधिक होने से जाम के हालात बने रहे। मंडप संचालकों द्वारा पार्किंग की समुचित व्यवस्था न किए जाने के कारण शादी में आए लोगों ने सड़क किनारे ही वाहन खड़े कर दिए गए।इस कारण लंबा जाम लग गया। देर शाम तक मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही।
कई बारातें एक साथ पहुंचने से हालात और बिगड़ गए। सड़क के दोनों ओर खड़े चारपहिया वाहनों ने मार्ग को संकरा कर दिया, जिससे बड़े वाहनों को निकलने में भारी दिक्कत हुई। गन्ने के ट्रक ओर ट्राॅलों ने स्थिति और गंभीर कर दी।
विज्ञापन

जाम में फंसे लोगों ने बताया कि एंबुलेंस भी घंटों तक रास्ता साफ होने का इंतजार करती रही। आपात सेवा वाहन के पहिए थम जाने से लोगों में रोष देखा गया। राहगीरों का कहना था कि यदि समय रहते ट्रैफिक व्यवस्था संभाली जाती तो हालात इतने खराब न होते। लोगों का आरोप है कि मंडप संचालक पार्किंग का पर्याप्त स्थान उपलब्ध नहीं कराते। सड़क को ही अस्थायी पार्किंग बना दिया जाता है, जिससे आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed