फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Website not open for booking agricultural machinery

यूपी: कृषि यंत्रों की बुकिंग के लिए नहीं खुली विभाग की वेबसाइड, किसान हुए परेशान

Wed, 25 Aug 2021 05:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 25 Aug 2021 05:13 PM IST
सार

किसानों को अनुदान लेने के लिए यूपी एग्रीकल्चर वेबसाइट पर कृषि यंत्रों की खरीद के लिए टोकन जनरेट करना था। इसके बाद कृषि यंत्र में 50 फीसदी की छूट का लाभ किसान को मिलना था।

विज्ञापन
Meerut News: Website not open for booking agricultural machinery
कृषि यंत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को कृषि यंत्रों पर 50 फीसदी अनुदान देने की घोषणा की गई थी। वेबसाइट के माध्यम से मंगलवार शाम तीन बजे कृषि यंत्रों की बुकिंग होने थी, लेकिन वेबसाइट नहीं खुलने पर किसानों परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


किसानों को अनुदान लेने के लिए यूपी एग्रीकल्चर वेबसाइट पर कृषि यंत्रों की खरीद के लिए टोकन जनरेट करना था। इसके बाद कृषि यंत्र में 50 फीसदी की छूट का लाभ किसान को मिलना था। इसमें विभागीय अधिकारियों ने पंप सेट, रोटावेटर, मल्टी क्रॉप, थ्रेशर पावर, चेक कटर, हैरो, कल्टीवेटर, मिनी राइस, पावर ट्रेलर, लेजर लैंड, लेवलर, ट्रैक्टर माउंटेड स्पेयर, गाउन, आलू खुदाई आदि कृषि यंत्रों की खरीद पर किसानों को 50 फीसदी अनुदान देने घोषणा की थी।
विज्ञापन


इसके तहत यूपी एग्रीकल्चर डॉट कॉम वेबसाइट पर किसान यंत्र लेने के लिए बुकिंग करनी थी। बुकिंग स्वीकार होने का संदेश किसानों के मोबाइल पर जाना था। ऑनलाइन टोकन जनरेट होने के बाद किसानों को नजदीकी बैंक में वेबसाइट पर निर्धारित यंत्र की धनराशि जमा करानी थी। इस वेबसाइट पर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्राथमिकता थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं किसानों को जानकारी मिलते ही क्षेत्र के सैकड़ों किसान विभिन्न जन सेवा केंद्रों पर पहुंच गए। विभाग के अधिकारियों के अनुसार वेबसाइट मंगलवार शाम तीन बजे खुलनी थी, लेकिन पांच बजे तक भी वेबसाइट नहीं खुली।


इस संबंध में एडीओ कृषि अजीत कुमार ने बताया कि यह मामला शासन स्तर का है वेबसाइट लखनऊ से ही खुलती है और वहीं से बंद होती है। यंत्रों की बिक्री के लिए वेबसाइट जरूर खोली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed