Weather Update: जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज, सुबह से चल रही तेज हवा, मार्च के शुरुआत में बारिश के आसार
Weather Update: पश्चिमी यूपी में जल्द ही बारिश होने के आसार हैं। वहीं, बुधवार को मेरठ में सुबह से ही तेज हवा चल रही है, जिससे मौसम भी ठंडा बना हुआ है।
विस्तार
पश्चिमी यूपी में बुधवार सुबह से ही तेज हवा चल रही है। इससे दिनभर मौसम का मिजाज ठंडा रहा। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार एक मार्च से तीन मार्च के बीच में मध्यम बारिश हो सकती है।
मौसम के बदलाव से अभी सर्दी का असर बना हुआ है। बीते मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। एनसीआर में प्रदूषण का स्तर कम रहा। मेरठ का एक्यूआई 91 दर्ज किया गया। जबकि जयभीमनगर 70, गंगानगर 103, पल्लवपुरम 100, दिल्ली रोड 120, बेगमपुल 114 दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें: Triple Murder: प्रेम विवाह के बाद सुलग रही थी बदले की चिंगारी, 10 महीने बाद फायरिंग से दहला फुलत
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. यूपी शाही का कहना है कि लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण एकया दो मार्च को पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रदेश के सभी जिलों में गरज व तेज हवा के साथ बारिश के आसार है। बारिश पांच से 25 मिमी तक हो सकती है।
यह भी पढ़ें: पत्नी की हत्या का सच: लाश को बोरे में लेकर घूमता दिखा पति, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री, खौफनाक थी वारदात