फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Triple Murder in Muzaffarngar: Fire of revange after the love marriage, two died in firing

Triple Murder: प्रेम विवाह के बाद सुलग रही थी बदले की चिंगारी, 10 महीने बाद फायरिंग से दहला फुलत

Wed, 28 Feb 2024 12:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 28 Feb 2024 12:17 PM IST
सार

रतनपुरी के फुलत में दो पक्षों के बीच 10 महीनों से चली आ रही बदले की चिंगारी मंगलवार को फूट पड़ी। शाम होते ही फुलत फायरिंग से दहल गया। फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई। दस मिनट तक खूनी खेल खेला गया। बुधवार को घायल राहुल ने भी दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Triple Murder in Muzaffarngar: Fire of revange after the love marriage, two died in firing
मुजफ्फरनगर में आपसी रंजिश में तीन लोगों की हत्या - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में रतनपुर क्षेत्र के फुलत गांव में अनुसूचित जाति के दो पक्षों के बीच पिछले 10 महीने से रंजिश की चिंगारी सुलग रही थी। छींटाकशी और देख लेने की धमकी दी गई, लेकिन पुलिस मामले से बेखबर रही। दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया था। पुलिस का सूचना तंत्र फेल साबित हुआ। दोनों पक्षों में मंगलवार देर शाम खूनी खेल खेला गया। घटना में दो लोगों की मंगलवार को मौत हो गई जबकि एक ने बुधवार सुबह अस्पताल में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

Triple Murder in Muzaffarngar: Fire of revange after the love marriage, two died in firing
मुजफ्फरनगर पुलिस - फोटो : Amar Ujala
अनुसूचित जाति के अंकित (26) पुत्र राजू और पड़ोसी के हरिमोहन की बेटी मीनाक्षी ने करीब दस माह पहले गांव से फरार होकर कोर्ट मैरिज कर ली थी। दोनों मेरठ में रह रहे थे। दोनों पक्षों के बीच यहीं से रंजिश शुरू हुई। थाने में तहरीर दी गई थी, जिसमें बाद में दोनों पक्षों के बीच सामाजिक समझौता भी हुआ था।

हरिमोहन पक्ष ने अंकित को गांव में नहीं आने की चेतावनी दी थी। मंगलवार को गांव में सचिन का सगाई समारोह था, जिसमें शामिल होने के लिए मेरठ से अंकित भी पहुंच गया। जब वह बाजार में गया तो हरिमोहन पक्ष ने उसे देख लिया। तीनों पिता-पुत्र ने घेर लिया और उसकी हत्या कर दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Triple Murder in Muzaffarngar: Fire of revange after the love marriage, two died in firing
रोहित व अंकित का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

नाई की दुकान चलाता था अंकित
अंकित गांव में नाई की दुकान चलाता था। कुछ ही दूरी पर मीनाक्षी का घर है। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। बालिग होने के कारण दोनों को कोई नहीं रोक सका। दोनों इन दिनों मेरठ में रह रहे थे।

फायरिंग से दहल गया फुलत, पसरा सन्नाटा
सठेड़ी मार्ग पर फायरिंग और हत्या की वारदात से फुलत दहल गया। करीब 10 मिनट में ही खूनी खेल हुआ। पहले अंकित की घेरकर हत्या की गई, इसके बाद दूसरे पक्ष ने कुछ ही दूरी पर तीनों पिता-पुत्र को घेरकर गोलियां चला दी। अस्पताल में रोहित की मौत हो गई। गांव में सन्नाटा पसर गया। एक पक्ष के लोग घायलों को लेकर अस्पताल पहुंच गए, जबकि दूसरे पक्ष के लोग भी पुलिस के पहुंचते ही इधर से उधर भागे।

विज्ञापन

Triple Murder in Muzaffarngar: Fire of revange after the love marriage, two died in firing
घटनास्थल पर पहुंचे एडीजी - फोटो : Amar Ujala
बाइक पर अस्पताल ले जाए गए घायल
दो पक्षों में खूनी संघर्ष के बाद घायल पिता-पुत्रों को उनके पक्ष के लोग बाइकों पर लेकर अस्पताल पहुंचे। ग्रामीण बाइक पर लेकर घायलों को खतौली सीएचसी पहुंचे, जहां पर रोहित की मौत हो गई। अस्पताल में ग्रामीणों का जमावड़ा लगा रहा।

Triple Murder in Muzaffarngar: Fire of revange after the love marriage, two died in firing
पूछताछ करते एडीजी ध्रुवकांत ठाकुर - फोटो : Amar Ujala
अलीपुर अटेरना में भाइयों ने मार दी थी बहन
बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के अलीपुर अटेरना गांव में भाइयों ने सरेआम बहन के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। जमशेद पठान की बेटी फरहाना (22) ने गांव के ही फकीर बिरादरी के शाहिद के साथ छह अगस्त 2021 को कोर्ट मैरिज कर ली थी। शादी के बाद से दोनों मुजफ्फरनगर में रह रहे थे। सात जून को फरहाना अपने शौहर शाहिद के साथ वापस गांव लौट आई थी। इसके बाद भाइयों ने ही सरेआम उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed