फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police have revealed murder of pregnant Parveen after a year in Meerut

पत्नी की हत्या का सच: लाश को बोरे में लेकर घूमता दिखा पति, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री, खौफनाक थी वारदात

Tue, 27 Feb 2024 07:38 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 27 Feb 2024 07:38 PM IST
सार

Meerut Murder Case : मेरठ में एक साल पहले हुई महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अब पूछताछ में आरोपी पति कत्ल का राज उगलेगा।

विज्ञापन
Police have revealed murder of pregnant Parveen after a year in Meerut
परवीन का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में करीब एक वर्ष पूर्व बिजली बंबा पुलिस चौकी क्षेत्र के जमना नगर में बोरे में मिले महिला के शव की शिनाख्त परवीन (23) पुत्री लाल मोहम्मद निवासी किशनगंज बिहार के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि पति साजिद ने ही उसकी हत्या की थी। आरोपी फरार है, पुलिस ने उसके भाई को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


12 फरवरी 2023 को लोहिया नगर थाना क्षेत्र के जमना नगर में बिजली बंबा पुलिस चौकी के पीछे एक बोरे में करीब 23 वर्षीय दो माह की गर्भवती का शव मिला था। जिसकी हत्या गला दबाकर की गई थी। पुलिस ने कई बार महिला के शिनाख्त करने का प्रयास किया था, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ था। आरोपी महिला के शव के बोरी को करीब 200 मीटर पैदल चलकर वहां फेंकने आया था।

विज्ञापन

एक हजार से ज्यादा घरों का किया सर्वे
खरखौदा पुलिस ने जमना नगर के अलावा लिसाड़ी गेट व अन्य थाना क्षेत्र में एक हजार से ज्यादा घरों का सर्वे किया। खरखौदा थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि सर्वे के दौरान पता चला कि लिसाड़ी गेट पुलिस ने साजिद की पत्नी काफी समय से लापता है। पुलिस ने जिसके बाद साजिद की पत्नी परवीन के परिजनों को शव के फोटो व्हाट्सएप पर भेजे। उन्होंने फोटो देखकर शिनाख्त कर ली। परिजन बिहार से मेरठ के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें: मेरठ में बड़ा हादसा: फैक्टरी का बॉयलर फटने से दो कर्मचारियों की मौत, तीन झुलसे, परिजनों में मचा कोहराम

आरोपी से पूछताछ में पता चलेगी हत्या की वजह
पुलिस के अनुसार, साजिद राज मिस्त्री का काम करता है। उसने बिहार निवासी परवीन से 2020 में शादी की थी। परवीन हत्या के दौरान दो माह की गर्भवती भी थी। दोनों का दो वर्ष का बेटा भी है। साजिद ने पत्नी की हत्या क्यों की, इसका पता उससे पूछताछ के बाद ही चलेगा।

यह भी पढ़ें: Mission 2024: सपा-कांग्रेस गठबंधन इस सीट पर बना रहा नए समीकरण, SP का ये प्लान बिगाड़ देगा BJP का गणित

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed