{"_id":"5ecf48b68ebc3e905528e76d","slug":"weather-update-news-west-up-red-alert-for-heat-wave-chance-of-rain-in-next-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा गिरा पर गर्मी के तेवर बरकरार, पश्चिमी यूपी में रेड अलर्ट जारी, अगले दो दिन बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा गिरा पर गर्मी के तेवर बरकरार, पश्चिमी यूपी में रेड अलर्ट जारी, अगले दो दिन बारिश के आसार
Thu, 28 May 2020 10:53 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 28 May 2020 10:53 AM IST
सार
- रेड अलर्ट जारी, चलेंगी गर्म हवाएं
- नया पश्चिमी विक्षोभ बनने से 29 से 31 मई के बीच आंधी और बारिश की संभावना
विज्ञापन
weather in meerut
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शरीर को झुलसा देने वाली गर्मी के बीच बुधवार को दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई लेकिन गर्मी के तेवर तीखे बने हुए हैं। गुरुवार सुबह से ही धूल भरी आंधी चल रही हैं।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि नया पश्चिमी विक्षोभ बनने से 29 से 31 मई के बीच आंधी और बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है। सूर्योदय के साथ ही चिलचिलाती गर्मी शहरवासियों को परेशान करेगी।
विज्ञापन
मंगलवार को पारा 44 डिग्री के पार हो गया था लेकिन बुधवार को तापमान गिरने के बावजूद भी गर्मी से राहत नहीं मिली। वहीं गुरुवार को मेरठ व आसपास के जिलों में सुबह से ही तेज आंधी चलने से धूल के बड़े गुबार उड़ने लगे। दोपहर होते-होते लू भरी हवाओं से लग रहा है कि जैसे आसमान से आग बरस रही हो।
विज्ञापन
बुधवार को अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.8 दर्ज किया गया। अधिकतम आद्रता 37 और न्यूनतम 23 दर्ज की गई।
जारी रहेगा हीटवेव का दौर
मौसम वैज्ञानिक डॉ. सुभाष के अनुसार वेस्ट यूपी में अभी रेड अलर्ट जारी है। गर्मी के तेवर तल्ख बने हुए हैं। तेज होने से गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने से आंधी बारिश के आसार बन रहे हैं जिसे थोड़ी राहत मिलने की संभावना जरूर है। शुक्रवार से दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी लेकिन गर्मी का असर अभी बना रहेगा।
मेरठ देहात क्षेत्र में सुबह से ही धूल भरी आंधियां चलने से रास्ते से गुजर रहे राहगीरों को बड़े-बड़े धूल के गुबार से होकर गुजरना पड़ रहा है। ऐसे में किसानों को खेती के कार्य में परेशानी हो रही है। हालांकि बारिश से किसानों की फसल को लाभ होगा।
उधर, चिकित्सकों ने गर्मी के मौसम में लोगों को अपनी सेहत का खास खयाल रखने की सलाह दी है। चिकित्सकों के अनुसार भीषण गर्मी में तरबूज, खरबूज, खीरा आदि का सेवन किया जाए तो तपती गर्मी से मुकाबला किया जा सकता है। इससे लू का भी असर कम होगा।