फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather UP: Meerut remained colder than Nainital, shivered due to icy winds, no relief from cold yet

Weather UP: नैनीताल से भी ठंडा रहा मेरठ, बर्फीली हवाओं से छूटी कंपकंपी, अभी सर्दी से नहीं राहत के आसार

Sun, 21 Jan 2024 07:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 21 Jan 2024 07:26 PM IST
सार

Weather Update Today: उत्तर प्रदेश में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। सुबह और रात में भारी ठंड देखने को मिल रही है। हालांकि दिन में धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस की।बर्फीली हवाओं से दिन भर कंपकंपी छूटती रही। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण उत्तर पश्चिम में सर्द हवाओं से ठिठुरन बरकरार है।
 

विज्ञापन
Weather UP: Meerut remained colder than Nainital, shivered due to icy winds, no relief from cold yet
winter UP - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रविवार को दिन भर कोल्ड डे कंडीशन रही। सुबह से लेकर शाम तक सर्दी का सितम जारी रहा। रविवार नैनीताल से भी सर्द रहा। बर्फीली हवाओं के बीच शहरवासी दिनभर कांपते हुए नजर आए। दो घंटे के लिए िनकली धूप भी बेअसर थी। सुबह के समय घने कोहरे ने शहर को अपने आगोश में ले रखा था। अभी सोमवार को भी मौसम के ऐसे ही रहने के आसार है।

विज्ञापन


वेस्ट यूपी में पड़ रही कड़ाके की ठंड के चलते अभी राहत नहीं मिल रही है। लगातार सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। गलन वाली सर्दी का असर बढ़ता जारहा है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड रविवार को भी चरम पर दिखाई दी। सुबह से तेज हवा और घने कोहरे के चलते शहरवासी ठंड में घरों में कैद थे। सर्दी इतनी ज्यादा थी कि घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था।

विज्ञापन

Weather UP: Meerut remained colder than Nainital, shivered due to icy winds, no relief from cold yet
यूपी में सर्दी - फोटो : Amar Ujala

दोपहर में दो घंटे के लिए निकली हल्की धूप भी बेअसर दिखाई दी। शाम को फिर से सर्दी तेज हो गई और हवा के च लने से मौसम नैनीताल से भी ठंडा हो गया। रविवार को नैनीताल में अधिकतम तापमान 14 डिग्री रहा और जबकि मेरठ में अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री दर्ज किया गया। जिस कारण से सर्दी का सितम और बढ़ा हुआ है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड़ किया गया।

फिर से रविवार को बढ़ गया प्रदूषण
रविवार को मौसम का मिजाज बिगड़ा तो एनसीआर में प्रदूषण भी बढ़ गया। धूप का असर कम होने के चलते प्रदूषण से हवा की सेहत खराब हो गई। मेरठ का एक्यूआई 132 से बढक़र 238 पर पहुंच गया है। जबकि शहर में जयभीमनगर 244, गंगानगर 226, पल्लवपुरम 245, दिल्ली रोड 272, बेगमपुल 250 दर्ज किया गया है। पिछले चौबीस घंटे में सभी जगह का प्रदूषण बढ़ गया।

जनवरी में ये रहे सबसे सर्द दिन
तारीख अधिकतम तापमान

5.       13.4
6.       13.4
9         12.1
14        14
16        12
19        11
20       15.4
21.      13.4

Weather UP: Meerut remained colder than Nainital, shivered due to icy winds, no relief from cold yet
सर्दी, कोहरा - फोटो : Amar Ujala

जनवरी में रही सबसे सर्द रात
तारीख न्यूनतम तापमान

4      5.6
12     4.8
13.     3.4
14.     2.9
15.     3.6
16      3.8
17.     4.3
18      6.0
21.     4.3
पिछले आठ दिन का एक्यूआई
तारीख एक्यूआई

14    273
15    252
16    213
17.   190
18    143
19.    174
20.    132
21   238
 
अभी तीन से चार दिन तक मौसम में राहत नहीं दिख रही है। दिन में कुछ समय के लिए जरुर धूप निकल सकती है, लेकिन सुबह शाम कोहरा और ठंड का असर बना रहेगा। 28-29 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ के बनने से बूंदाबांदी हो सकती है, अभी विक्षोभ की सक्रियता दो दिन बाद पता चलेगी। ठंड का प्रकोप अभी ऐसे ही बना रहेगा। -डॉ. यूपी शाही, मौसम वैज्ञानिक कृषि विवि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed