{"_id":"6409856de786cb49b905fb73","slug":"weather-in-west-up-clear-weather-on-holi-day-temperature-reached-above-30-degree-aqi-also-decreased-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather in West UP: होली पर साफ रहा मौसम, दिन का तापमान 30 डिग्री से ऊपर पहुंचा, एक्यूआई भी घटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather in West UP: होली पर साफ रहा मौसम, दिन का तापमान 30 डिग्री से ऊपर पहुंचा, एक्यूआई भी घटा
Thu, 09 Mar 2023 12:37 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 09 Mar 2023 12:37 PM IST
सार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में होली के बीच मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मेरठ समेत वेस्ट यूपी के सभी जिलों में तापमान धीरे धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वहीं रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
weather in meerut
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
होली पर मौसम का मिजाज बदला हुआ था। दिन भर मौसम साफ रहने के साथ दिन का तापमान 30 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। हवा के चलने से अभी मौसम में उतार.चढ़ाव बना रहेगा और प्रदूषण का स्तर थोड़ा साफ रहेगा।
विज्ञापन
वेस्ट यूपी में मौसम बदला हुआ है। दिन के तापमान में धीरे.धीरे बढ़ोतरी हो रही हैए जबकि रात का तापमान भी सामान्य से ऊपर चल रहा है। मौसम के साफ होने से दिन में धूप का असर भी तेज बना हुआ है। हालांकि पिछले तीन.चार दिन से लगातार चल रही हवाओं से मौसम में ज्यादा गर्मी नहीं दिख रही है। होली के अवसर पर भी मौसम पूरी तरह से साफ रहा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : Meerut News: स्कूटी फिसलते ही सिर में घुसे सड़क पर रखे सरिये, युवक की दर्दनाक मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
दिन में हवा तेज
होली के अवसर पर भी मौसम पूरी तरह से साफ रहा।दिन् का तापमान फिर से 30 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉण् यूपी शाही का कहना है कि हवाओं के चलने से दिन के तापमान में अभी ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई हैा।
अगर हवाई रुक जाएगी तो मौसम तेजी से बदलेगा और दिन में तापमान भी बढ़ेगा और गर्मी का असर भी दिखेगा। अभी फिलहाल दो.तीन दिन तक वेस्ट यूपी में मौसम ऐसे ही बना रहेगा। हवा के चलने से प्रदूषण का स्तर भी कम रहेगा और शहर वासी अभी फिलहाल दो.तीन दिन साफ हवा में सांस ले सकेंगे।