फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Waterlogging on the main road in Khirwa Nauabad troubles pedestrians

Meerut News: खिर्वा नौआबाद में मुख्य मार्ग पर जलभराव से राहगीर परेशान

Sun, 07 Jun 2026 07:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging on the main road in Khirwa Nauabad troubles pedestrians
मेरठ खिर्वा रोड पर निकासी नहीं होने के कारण जलभराव से हो रही परेशानी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। गांव खिर्वा नौआबाद के मुख्य मार्ग पर लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। सड़क पर भरा पानी के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरधना से मेरठ आने-जाने वाले लोगों के लिए यह प्रमुख मार्ग है, जिस पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। जलभराव के चलते सड़क पर फिसलन बढ़ गई है। दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।

ग्रामीण आबिद, मोनू, राकेश, मामचंद, शकील, सुनील, अरविंद का कहना है कि सड़क पर पानी भरने की समस्या नई नहीं है। मामूली बारिश के बाद भी मार्ग तालाब का रूप ले लेता है, जबकि कई दिनों तक पानी निकासी नहीं होने से हालात और खराब हो जाते हैं। दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक परेशान हैं। कई बार वाहन फिसलने से लोग चोटिल भी हो चुके हैं। जलभराव के कारण पैदल निकलने वाले लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं कराया गया। लोगों का कहना है कि यदि जल्द जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी सुनीत भाटी का कहना है कि ग्राम पंचायत अधिकारी को मौके पर जाकर समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed