फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Water level increased: One lakh thirty thousand cusecs of water released from Haridwar into Ganga

जलस्तर बढ़ा:  हरिद्वार से गंगा में छोड़ा गया एक लाख 30 हजार क्यूसेक पानी, कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा

Sat, 28 Aug 2021 11:45 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 28 Aug 2021 11:45 AM IST
सार

खादर क्षेत्र के किसानों का कहना है कि अगर गंगा इस समय उफान पर आए और जलस्तर बढ़ा तो कच्चे तटबंध पर खतरा बढ़ जाएगा और कच्चा तटबंध टूटने से पानी भरा जाएगा जिससे उनकी फसल और वे खुद पूरी तरह बर्बाद हो जाएंगे।

विज्ञापन
Water level increased: One lakh thirty thousand cusecs of water released from Haridwar into Ganga
गंगा का जलस्तर बढ़ने से किसान चिंतित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार कई दिनों से हो रही बारिश के चलते शनिवार सुबह को गंगा का जलस्तर फिर से बढ़ गया। जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने तहसील प्रशासन को भी हर गतिविधि पर नजर रखने को कहा गया है। और बाढ़ चौकी पर लेखपालों की तैनाती की गई है।

विज्ञापन


शनिवार सुबह छह बजे बिजनौर बैराज पर तैनात अवर अभियंता पीयूष कुमार ने बताया कि हरिद्वार के भीमगोड़ा बैराज से गंगा का जलस्तर एक लाख 30 हजार क्यूसेक और बिजनौर बैराज से एक लाख 12 हजार क्यूसेक हो गया है। गंगा में बड़े जल स्तर से खादर क्षेत्र में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। उधर, किसानों के खेतों में धान और गन्ने की फसल तैयार खड़ी हुई है। 
विज्ञापन


खादर क्षेत्र के किसानों का कहना है कि अगर गंगा इस समय उफान पर आई और जलस्तर बढ़ा तो कच्चे तटबंध पर खतरा बढ़ जाएगा। कच्चा तटबंध टूटने से खेतों में पानी भर जाएगा, जिससे उनकी फसल और वे खुद पूरी तरह बर्बाद हो जाएंगे। इसलिए शासन प्रशासन के अधिकारियों को कच्चे तटबंध को टूटने से बचाने के लिए समय रहते उचित उपाय करने होंगे। शनिवार सुबह को गंगा में अचानक जलस्तर बढ़ने से खादर क्षेत्र के लोग भयभीत हैं। वे लगातार जल स्तर बढ़ने की सूचना प्रशासनिक अधिकारियों से ले रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋषिकेश में गंगा का फ्लाईओवर टूटने से आज सुबह बड़ा हादसा हो गया, जिसके कारण यह पानी लगातार हरिद्वार और बिजनौर बैराज की ओर पहुंच रहा है। जो खादर क्षेत्र में तबाही मचा सकता है। इसे लेकर अधिकारी लगतार चौकन्ने हैं, तटवर्ती क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। 


बिजनौर में कालागढ़ के रामगंगा बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण यूपी के सात जिलों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने यूपी के चार आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, सात जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को बाढ़ की चेतावनी जारी की है। बाढ़ के दौरान नदी के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ से बचाव एवं सुरक्षा के इंतजाम करने के लिए अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed