फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Water filled on track, four trains influenced, Meerut, UP

ट्रैक पर भरा पानी, चार एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित, यात्री परेशान

Mon, 19 Aug 2019 12:01 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 19 Aug 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
Water filled on track, four trains influenced, Meerut, UP
ट्रेनें प्रभावित (सांकेतकि तस्वीर) - फोटो : Social Media (File Photo)

सहारनपुर और अंबाला के बीच दुखेड़ी स्टेशन पर ट्रैक पर पानी आ जाने के कारण रेल यातायात बाधित हो गया। जिसके कारण बीच में से ही ट्रेनों को लौटना पड़ा। हालांकि, रविवार शाम से ही दिल्ली की तरफ से आने वाली वाया मेरठ, सहारनपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों को देरी से चलाया जा रहा था। लेकिन अधिक बारिश होने के चलते ट्रैक पूरी तरह से पानी मे डूब गया। जिससे एक्सप्रेस ट्रेनों को बीच रास्ते में से ही लौटकर वाया सोनीपत, पानीपत के रास्ते भेजा गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- यूपी: बरसात में भरभराकर गिरी मकान की छत, भीतर सो रहे परिवार ने भागकर जान बचाई
विज्ञापन


नई दिल्ली से चलकर वाया मेरठ, जालंधर को जाने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस को केंट स्टेशन से नई दिल्ली को लौटना पड़ा। यह ट्रेन 5 घण्टे 56 मिनट की देरी से रात 10.15 बजे केंट स्टेशन पहुंची थी। लेकिन आगे सिग्नल न मिलने के चलते इसे केंट स्टेशन से लौटाना पड़ा। वहीं, दिल्ली से वाया मेरठ, जम्मू को जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस भी 2 घण्टे 35 मिनट की देरी से रात 8.30 बजे मेरठ पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शालीमार को 2 घण्टे तक दौराला स्टेशन पर रोके रखा गया। इसके बाद दोबारा दिल्ली की तरफ भेज दिया गया। वहीं, मुंबई से चलकर वाया मेरठ, अमृतसर को जाने वाली गोल्डन टेंपल का भी हाल यही रहा। इस ट्रेन को भी सिटी स्टेशन से दोबारा दिल्ली की तरफ रवाना करना पड़ा।

सैंकड़ो यात्री परेशान, हंगामा

एक तरफ दो से तीन घण्टे में नई दिल्ली से मेरठ का सफ़र कर पहुंचे यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सिटी, केंट और दौराला स्टेशन पर हंगामा किया। हालांकि, आरपीएफ, जीआरपी और रेल अधिकारियों ने समझा-बुझाकर यात्रियों को शांत किया। इसके बाद ट्रेनों को रवाना किया गया। गोल्डन टेम्पल को सिटी से, सुपर एक्सप्रेस को केंट से और शालीमार को दौराला से दोबारा दिल्ली की ओर भेजना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed