यूपी: बरसात में भरभराकर गिरी मकान की छत, भीतर सो रहे परिवार ने भागकर जान बचाई
सहारनपुर: सीएम योगी ने पत्रकार व उसके भाई की हत्या पर जताया दुख, दी 5-5 लाख की सहायता राशि
शनिवार की सुबह से नगर सहित देहात क्षेत्र में भी लगातार बारिश हो रही है। बरसात से जहां तापमान में गिरावट आई है, वहीं नगर सहित जौनमाना, ढ़िकाना, बावली, मलकपुर गांव में जल भराव की स्थिती बनी हुई है।
बरसात से रविवार की तड़के छछरपुर गांव में ऋषिपाल पुत्र मोतीराम के मकान की छत अचानक गिर गई। जैसे ही मकान की छत का जरा सा हिस्सा टूटकर अदंर सो रहे संजीव पर गिरा तो जाग हो गयी और सभी ने वहां से भागकर जान बचाई। मकान की छत गिरने से घर में रखा राशन, फर्नीचर व अन्य सामान मलबे में दब गया।
सूचना पर प्रधान अनिल कुमार एडवोकेट के साथ काफी संख्या में ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद मलवे से सामान को निकाला और पीड़ित ऋषिपाल के लिए प्रशासन से मुआवजे की मांग की।